1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 1826 घंटे में तैयार हुआ था प्रियंका चोपड़ा का 24 लाख मोती जड़ा हुआ क्रिश्चियन वेडिंग गाउन, मेकिंग Video हुआ वायरल

1826 घंटे में तैयार हुआ था प्रियंका चोपड़ा का 24 लाख मोती जड़ा हुआ क्रिश्चियन वेडिंग गाउन, मेकिंग Video हुआ वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 02, 2019 08:23 pm IST,  Updated : Jan 02, 2019 08:25 pm IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी क्रिश्चियन शादी में कैरी किया था 75 फीट का दुपट्टा, गाउन पर लिखा था पति और पेरेंट्स का नाम

Priyanaka Chopra Wedding Gown- India TV Hindi
Priyanaka Chopra Wedding Gown Image Source : INSTRAGRAM

Priyanka Chopra Wedding Gown: प्रियंका चोपड़ा (priyanka Chopra) और निक जोनस(Nick Jonas) ने साल 2018 के दिसंबर माह में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही थी। शादी के 1 माह बाद प्रियंका चोपड़ा के क्रिश्चियन वेडिंग गाउन का मेकिंग वीडियो सामने आया है। आपको बता दें कि इस वेडिंग गाउन के डिजाइनर राल्फ लॉरेन (Ralph Lauren) ने डिजाइन किया था। आपको बता दें कि इस खूबसूरत गाउन में प्रियंका की शादी की डेट भी लिखी हुई है। इस ड्रेस को बनाने में पूरे 1826 घंटे लगे थे।

प्रियंका के गाउन में लॉन्ग स्लीव्स और स्टेपलेस कॉलम थे। गाउन पर हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई थी इस पर पति और पेरेंट्स का नाम लिखा था। इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े हुए है।

क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका चोपड़ा ने गाउन के साथ जो दुपट्टा (tulle veil) कैरी किया था वो 75 फीट लंबा था। जिसके कारण वह काफी ट्रोल भी हुई थी।

देखें वीडियो

क्रिश्चियन रिवाज से हुई प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी, पहना इस ब्रांड के आउटफिट्स

न्यू ईयर पार्टी में करीना कपूर ने लगाया हॉटनेस का तड़का, नीले रंग की थाई स्लिट ड्रेस की कीमत 9 लाख से ज्यादा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल