1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही आसान तरीके से यूं करें हेयर स्पा

अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही आसान तरीके से यूं करें हेयर स्पा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2018 07:43 am IST,  Updated : Oct 01, 2018 07:44 am IST

प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल की वजह से बाल रूखे हो जाते हैं साथ ही झड़ने लगते हैं। और ज्यादा खराब होने के बाद हमें पार्लर का सहारा लेना पड़ता है।

हेयर स्पा- India TV Hindi
हेयर स्पा

नई दिल्ली: प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल की वजह से बाल रूखे हो जाते हैं साथ ही झड़ने लगते हैं। और ज्यादा खराब होने के बाद हमें पार्लर का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन आप पार्लर जाकर कितनी बार पैसे खर्च कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं स्पा करने के कुछ खास टिप्स। बार-बार पार्लर जाने की झंझट से हमेशा के लिए आप छुटकारा पा सकते हैं और आराम से आप घर में ही हेयर स्पा कर सकते हैं।

बाल चाहे कैसे भी हो, केयर की जरूरत सभी को होती है। अगर बालों की सही से देखभाल न की जाए तो  स्वस्थ और दमकते बाल भी खराब हो जाते हैं। स्वस्थ बालों और उन्हें पोषण देने के लिए महिलाएं पार्लर जाकर हेयर सपा और पैक्स का सहारा लेती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि आप चाहे तो घर बैठे मामूली खर्च में आप नैचुरल हेयर स्पा कर सकती हैं...

हेयर स्पा के लिए सबसे पहले अपने स्कैल्प पर हल्का गर्म तेल लगाएं और अच्छे से मसाज करें। इस दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि आपका ध्यान बालों के सिरों की जगह स्कैल्प पर होना चाहिए।

ऑयलिंग के बाद एक साफ तौलिए को गर्म पानी में भिगोएं, फिर निचोड़ कर अपने सिर पर 10 से 15 मिनट के लिए लपेट लें। ऐसा करने से आपके स्कैल्प के पोर्स खुल जाएंगे, जिससे आपने सिर पर जो तेल लगाया है वो अंदर तक चला जाएगा। बालों में तेल लगाने और उन्हें स्टीम देने के बाद अब आपको शैंपू करना है। शैंपू करने के लिए किसी सौम्य यानी जेंटल शैंपू का इस्तेमाल करें।(केले और शहद का स्पेशल पेस्ट दिलाएगा ड्राई स्किन से छुटकारा, चेहरे पर इस तरह करें इसका इस्तेमाल)

शैंपू करने के बाद कंडिशनर लगाना बिल्कुल न भूलें। यह आपके बालों में मॉइश्चर मेंटेन करने का काम करता है। कंडिशनर को बालों में लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से अच्छे से धो लें। एक बात का जरूर ध्यान रखें कि बालों में अच्छी क्वॉलिटी का कंडिशनर लगाएं।(बेसन और खीरे का इस तरह इस्तेमाल 2 दिन में दिलाएगा ग्लोइंग स्किन)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल