Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों की मजबूती के लिए गुड़हल के फूल का करें यूं इस्तेमाल, जानिए और शानदार घरेलू उपाय

बालों की मजबूती के लिए गुड़हल के फूल का करें यूं इस्तेमाल, जानिए और शानदार घरेलू उपाय

Written by: Shivani Singh @lastshivani Published : Jul 09, 2020 03:50 pm IST, Updated : Jul 09, 2020 03:50 pm IST

बालों को सुंदर और मजबूत बनाने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के बजाय आप घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और उनकी खूबसूरती भी बढ़ती है।

बालों को मजबूत करने के घरेलू उपाय, home remedies for hair- India TV Hindi
Image Source : INSTA/NANIYATA/ARJUNPATEL992 बालों को मजबूत करने के घरेलू उपाय

सुंदर और मजबूत बालों के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। महंगे से महंगा शैंपू , कंडीशनर, स्पा आदि इस्तेमाल कर बालों को हेल्दी बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि आपको बता दें कि मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में अधिक मात्रा में केमिकल्स होते है। जिससे आपके बाल हेल्दी होने के बजाय तेजी से खराब होने लगते है। ऐसे में आप बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा। 

बालों को मजबूत बनाने के लिए घरेलू उपाय

अमचूर

एक कढ़ाई में नारियल तेल गर्म करके उसमें अमचूर डालकर उबालें। जब तेल गहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें। इस तेल को बालों के स्कैल्प में लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। करीब  20-30 मिनट लगा रहने  के बाद शैंपू कर लें। 

कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी डार्क अंडरआर्म्स की समस्या, बस करें इन घरेलू उपाय का इस्तेमाल

प्याज 

प्याज सेहत के साथ-साथ बालों को हेल्दी रखने में काफी कारगर साबित हो सकता है। यह बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ लंबे और घने करने में मदद करता है। प्याज में उच्च मात्रा में सल्फर होता है जो ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से करने में मदद करता है। प्याज का रस सीधे बालों की जड़ों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बाल धो लें। इसके अलावा आप चाहे तो 2 चम्मच प्याज का रस , 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल को एक साथ मिलाकर लगाए। करीब 40 मिनट तक लगा रहने के बाद धो लें।

नारियल का दूध

बालों पर नारियल का दूध लगाएं और मॉश्चराइजर के लिए गर्म पानी से गीली तौलिया सिर में लपेटें। करीब 20 मिनट बाद शैंपू से धो लें। नारियल का दूध बालों के रोम को नमी प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ई, फैट, प्रोटीन, आवश्यक फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं जो बालों के झड़ने या बालों के टूटने की समस्या को खत्म कर देंगे।

मानसून में बालों के झड़ने की समस्या से हैं परेशान तो बस अपनाएं ये घरेलू उपाय

गुड़हल

Image Source : INSTAGRAM/HIBISCUS_FLOWER_SPB
गुड़हल

गुड़हल फूल

गुड़हल फूल में विटामिन सी, फॉस्फोरस, राइबोफ्लेविन और विभिन्न आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो बालों को मजबूत और चिकना बनाते हैं। साथ ही हेयर फॉलिकल्स में जमा टॉक्सिन्स को हटाकर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते है। बालों में इसे लगाने के लिए गुड़हल के फूलों को नारियल के तेल में उबालें। जह फूल पूरी तरह से फ्राई हो जाएं, तो उन्हें एक छलनी की मदद से छानकर बोतल में भर लें। नहाने से पहले या रात के समय बालों के स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाकर धो लें। इसके अलावा थोड़े से जाबा फूलों में थोड़ा सा तिल का तेल या नारियल का तेल मिलाएं। इसे बालों की जड़ों पर लगाएं। 1 घंटे के बाद शैंपू से धो लें।

बालों को मजबूत रखने के लिए ध्यान रखें ये बात

  • बालों में जितना हो सके हेयर स्प्रे का इस्तेमाल ना करें। यदि आप इसका उपयोग करते हैं, तो आपको इसे अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।
  • दिन में कई बार अपने बालों को कंघी करें। हालांकि, गीले बालों में कंघी न करें।
  • सप्ताह में तीन बार शैंपू और कंडीशनर काफी है।
  • सप्ताह में एक बार तेल को गर्म करके बालों की मालिश करें।
  • हेयर ड्रायर और हेयर स्ट्रेटनर का कम से कम इस्तेमाल करें।

चेहरे पर लगाएं मूंग दाल से बना स्पेशल फेसपैक, कुछ ही दिनों में पाएं बेदाग निखरी हुई स्किन

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement