1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Holi Color removal Tips: इन 5 होममेड उबटन का इस्तेमाल करने से चुटकियों में निकल जाएगा होली का रंग, ऐसे करें तैयार

Holi Color removal Tips: इन 5 होममेड उबटन का इस्तेमाल करने से चुटकियों में निकल जाएगा होली का रंग, ऐसे करें तैयार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 28, 2021 09:45 pm IST,  Updated : Mar 28, 2021 09:45 pm IST

होली पर रंगों का त्योहार है और इस दिन बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी खूब रंग खेलते हैं। लेकिन, मुश्किल तब होती है जब शरीर पर लगे रंग को छुड़ाने की बारी आती है।

holi 2021 - India TV Hindi
होली 2021  Image Source : INSTAGRAM/BEKIND_MAGAZINE

होली पर अपनों का साथ और खुशियों के रंग इसे खास बनाते हैं। इस दिन अबीर और गुलाल के रंग से हर कोई सराबोर नजर आता है, लेकिन कई बार जब होली के बाद इन रंगों को छुड़ाने की नौबत आती है, तब मुश्किल होती है। शरीर पर लगे रंग हम छुड़ाने में घंटों लग जाते हैं। वहीं, लंबें समय तक त्वचा पर रंग लगे रहने से खुजली, एलर्जी या फिर स्किन इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। ऐसे में रंगों को जल्दी साफ कर देना बहुत जरूरी होता है। होली के जिद्दी से जिद्दी रंग आप रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आसानी से छुड़ा सकते हैं। आइए जानें रंग छुड़ाने को किन चीजों का इस्‍तेाल करना चाहिए। 

Holi 2021: रंगों से खेलने से पहले स्किन और बालों की है टेंशन तो अपनाएं ये टिप्स, नहीं होगा नुकसान

होली का रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके- 

नींबू और बेसन

नींबू और बेसन का इस्तेमाल करके भी शरीर पर लगे रंग को आसानी से छुड़ाया जा सकता है। रंग छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू और दूध मिला कर इसका पेस्ट बना लें।फिर इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। करीब 20 मिनट तक यह पेस्ट लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा अच्छी तरह से धो लें। आपका चेहरा बिल्कुल साफ हो जाएगा।

जौ का आटा और बादाम का तेल

जौ का आटा और बादाम के तेल से भी शरीर पर लगे जिद्दी रंगों को छुड़ाया जा सकता है. जौ का आटा, बादाम के तेल को त्वचा पर लगाकर रंग को साफ किया जा सकता है.

कच्चा पपीता और दूध का पेस्‍ट

इसके अलावा आप दूध में थोड़ा सा कच्चे पपीते को पीसकर मिलाएं। साथ ही थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी और थोड़ा सा बादाम का तेल मिक्स करें और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। करीब आधे घंटे बाद चेहरा पानी से धो लें। रंग अपने आप उतर जाएगा। 

संतरे के छिलके

चेहरे पर लगे जिद्दी रंगों को दूर करने के लिए संतरे के छिलके, मसूर की दाल और बादाम को दूध में पीसकर इसका एक पेस्ट बना लें। इस तैयार उबटन को पूरी त्वचा पर मसलें और फिर पानी से धो लें। त्वचा साफ हो जाएगी और उसमें निखार भी आएगा। 

Holi 2021: जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है धुलेंडी पर्व

खीरे का रस

आज कल बाजार में खीरा आसानी से मिल जाएगा। इसका इस्तेमाल करके आप स्किन पर लगे रंग को छुड़ा सकते हैं। इसके लिए खीरे का रस निकालकर इसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे अपने चेहरे पर हल्‍के हाथ से मल लें। इसके इस्तेमाल से चेहरे का रंग भी छूट जाएगा और स्किन में निखार भी आएगा। 

Holi Color removal Tips : होली के रंग छुड़ाने के में मदद करेंगे ये 8 तरीके, स्किन का भी होगा बचाव

मूली और बेसन का पेस्ट

रंग छुड़ाने के मामले में मूली भी आपका पूरा साथ देगी। इसके लिए मूली का रस निकालकर इसमें दूध, बेसन और मैदा मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। पेस्ट के सूखने पर चेहरा पानी से अच्छी तरह से धो लें। इससे चेहरा साफ हो जाता है। चेहरा ही नहीं शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाना हो तो इस पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल