1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चाहिए बेदाग त्वचा, तो इस्तेमाल करें अंडे से बना हुआ ये फेसमास्क

चाहिए बेदाग त्वचा, तो इस्तेमाल करें अंडे से बना हुआ ये फेसमास्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2016 09:16 am IST,  Updated : May 22, 2016 09:16 am IST

अगर आप इन दाग-धब्बो की वजह से अपनी लाइफ से परेशान हो चुके है तो घबराएं मत हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू उपाय लाएं जिससे आपकी त्वचा दाग-धब्बे रहित हो जाएगी और आपका चेहरा दमक उठेगा।

honey and egg- India TV Hindi
honey and egg

लाइफस्टाइल:  हम सभी चाहते है की हमारी त्वचा बेदाग रहे बिना किसी दाग-धब्बे के हम अपनी लाइफ को खुशी से जी सके। पर क्या आपकी खूबसूरती को कील-मुहांसो ने छीन लिया है तो? अगर आप इन दाग-धब्बो की वजह से अपनी लाइफ से परेशान हो चुके है तो घबराएं मत हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू उपाय लाएं जिससे आपकी त्वचा दाग-धब्बे रहित हो जाएगी और आपका चेहरा दमक उठेगा।

ये भी पढ़े-

अगर आप इन दाग-धब्बों से निजात पाना चाहते है, तो अंडे और शहद के इस्तेमाल से आप इस समस्या से निजात पा सकते है। जहां एक ओर शहद में एंटी-बायोटिक तत्व पाएं जाते है। जो कि आपके चेहरे से कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करते है। इन्ही कीटाणुओ के कारण आपके चेहरे में मुहांसे और दाग-धब्बे हो जाते है। तो फिर देर किस बात की आपकी किचन में मौजूद ये चीजें आसानी से आपको इस समस्या से निजात दिला सकते है। जानिए इस फेसमास्क के बारें में।

ऐसे बनाएं फैसमास्क-

सबसे पहले एक बाउल में अंडे का सफेद भाग निकाल लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसी ठीक तरह से मिक्स करें। चेहरे में इसे लगाए और कम से कम 10 मिनट मालिश करें इसके बाद इसे 25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे। और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। इसे सप्ताह में कम से कम दो बार लगाएं। इससे आपके चेहरे के जल्द ही दाग-धब्बे और मुंहासों से निजात मिल जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल