1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सफेद बालों की समस्या को हमेशा के लिए कहें बाय-बाय!

सफेद बालों की समस्या को हमेशा के लिए कहें बाय-बाय!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 22, 2016 12:04 pm IST,  Updated : Feb 22, 2016 12:04 pm IST

नई दिल्ली: बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन आजकल बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और खानपान में कमी होने के कारण कम उम्र में ही बालों का सफेद होना एक गंभीर

hair care- India TV Hindi
hair care

नई दिल्ली: बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन आजकल बदलती जीवनशैली, प्रदूषण और खानपान में कमी होने के कारण कम उम्र में ही बालों का सफेद होना एक गंभीर समस्या है। लोग इन्हें छुपाने के लिए लाख कोशिशें करते हैं। लेकिन इन कोशिशों का कोई लाभ नहीं है क्योंकि एक समय के बाद यह फिर से दिखने लगते हैं। क्योंकि कुछ समय बाद डाई या मेहंदी का कलर छूट जाता है और आपके बाल फिर से सफेद हो जाते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू उपचार के जरिए सफेद बालों को जड़ से हटाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सफेद बालों की समस्या  को हमेशा के लिए खत्म कर देगी।

1. अदरक को पीसकर उसमें दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने बालों में 10 मिनट तक लगाकर फिर सिर धो लें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो बार करें।

2. नारियल तेल में थोड़ा सा नींबू का रस और करी पत्ता  मिलाकर इसे तब तक गर्म करें जब तक करी पत्ता काला ना हो जाए। नहाने के 10 मिनट पहले इससे बालों में मालिश करें।

3. नहाने से 10 मिनट पहले प्याज के पीसकर उसका रस और गूदे को बालों की जड़ों में लगाएं। बालों का झड़ना रूक जाएगा।

4. बादाम के तेल में आंवले के रस मिलाकर लगातार लगाने से बाल काले होते हैं।

5. 1 चम्मच काली मिर्च में 1/2 कप दही मिलाकर सिर की मसाज करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल