1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पिपंल्स से पाना है निजात, तो करें नींबू का इस्तेमाल

पिपंल्स से पाना है निजात, तो करें नींबू का इस्तेमाल

 Written By: IANS
 Published : Feb 29, 2016 12:00 pm IST,  Updated : Feb 29, 2016 12:01 pm IST

नई दिल्ली: अगर आप मुहांसों की समस्या से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए नींबू बेहद कारगर है। यह कहना है त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ आकृति मेहरा का। डॉ मेहरा ने नींबू के

lemon
lemon

नींबू और चना: एक कटोरी में चने का पाउडर लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह मिला कर पेस्ट बना लें। इसे मुहांसों से प्रभावित स्थान पर लगा कर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इस हिस्से को गुनगुने पानी से धो लें और त्वचा को साफ तौलिए से पोंछ लें। अगर इसके बाद त्वचा में रूखापन महसूस हो तो मॉयश्चराइजर लगाएं। इस उपचार को हर रोज एक बार करें।

नींबू और दही: एक कटोरी में नींबू का रस और दही लें और अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं। कुछ मिनट ऐसे ही रहने दें और उसके बाद पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हर रोज दोहराएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल