1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अपरलिप्स के बालों को जड़ से खत्म कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, बार-बार नहीं जाना पड़ेगा पार्लर

अपरलिप्स के बालों को जड़ से खत्म कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, बार-बार नहीं जाना पड़ेगा पार्लर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2020 08:52 pm IST,  Updated : Sep 05, 2020 09:05 pm IST

सभी महिलाओं के होंठ के ऊपर बाल होते हैं। कई महिलाओं के बाल इतने घने होते हैं कि एक झलक देखने में ऐसा लगता है कि मानों उनकी मूंछे निकल आई हों। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएं जिन्हें अपनाकर आप होठों के ऊपर निकलते बालों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

Upperlips and Turmeric- India TV Hindi
Upperlips and Turmeric Image Source : INSTAGRAM/ALPENGLOW_01

सभी महिलाओं के होंठ के ऊपर बाल होते हैं। कई महिलाओं के बाल इतने घने होते हैं कि एक झलक देखने में ऐसा लगता है कि मानों उनकी मूंछे निकल आई हों। ऐसे में उन्हें इन अनचाहे बालों को हटाने के लिए बार-बार पार्लर जाना पड़ता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि महिलाओं को पार्लर जाने का समय भी नहीं होता वही कुछ महिलाएं ऐसे ही हैं जिनके घर से पार्लर बहुत दूर है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएं जिन्हें अपनाकर आप होंठों के ऊपर निकलते बालों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। 

Turmeric
Image Source : PINTERESTTurmeric 

हल्दी

होंठ के ऊपर निकलते बालों को जड़ से खत्म करने में हल्दी सबसे बेहतरीन उपाय है। इसके लिए बस आप एक बड़ा चम्मच हल्दी का लीजिए और उसमें आधा चम्मच पानी मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिलाएं और इस गाढ़े पेस्ट को होंठों के ऊपर वाले हिस्से पर लगाएं। इस पेस्ट को करीब आधा घंटा तक लगा रहने दें। आधे घंटे बाद उंगली से धीरे-धीरे उस जगह पर रगड़े। ऐसा करने से बाल निकल जाएंगे। इस लेप को महीने में करीब 4 से 5 बार लगाएं। होंठे के ऊपर निकलने वाले बालों की ग्रोथ कम हो जाएगी।

30 के बाद चेहरे पर जरूर लगाएं ये सीरम, कभी भी नहीं दिखेगा बढ़ती उम्र का असर

नींबू और चीनी
नींबू और चीनी भी अपरलिप्स की समस्या को जड़ से खत्म कर देंगे। इसके लिए बस आप 2 चम्मच नींबू के रस में थोड़ा सा पानी और आधा चम्मच चीनी डालें। इसे मिक्स करें। जब चीनी घुल जाए तो इस पेस्ट को होंठ के ऊपर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे बाल अपने आप भी झड़ जाएंगे। ऐसा महीने में 2 से तीन बार करने से ग्रोथ कम होने लगेगी।

सिर्फ 5 दिन में खत्म हो जाएगा घुटने का कालापन, बस ट्राई करें ये नुस्खे और तुरंत दिखेगा असर

अंडा
अंडे का सफेद भाग भी अनचाहे बालों को हटाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए बस आप एक चम्मच अंडे के सफेद भाग में एक चम्मच आटा और आधा चम्मच चीनी मिला लें। इसे होंठ के ऊपर वाले हिस्से में करीब 30 मिनट तक रखें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से बालों की ग्रोथ कम हो जाएगी।

Curd
Image Source : PINTERESTCurd

दही और बेसन
दही और बेसन भी बालों की ग्रोथ को कम करके उन्हें जड़ से खत्म कर देगा। इससे लिए एक-एक चम्मच दही और बेसन को मिलाएं इसके साथ ही इसमें चुटकी भर हल्दी डालें। इन्हें मिलाकर होंठ के ऊपर वाले हिस्से पर लगाएं। इसके सूखने पर हल्के हाथ से रगड़े। कुछ दिनों तक ऐसा करने पर ग्रोथ कम हो जाएगी।

ओट्स
ओट्स भी अपरलिप्स की समस्या में कारगर उपाय है। इसके लिए बस आप एक चम्मच ओट्स में एक चम्मच शहद और नींबू मिला लें। इसे होंठ के ऊपर वाले हिस्से पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो रगड़ कर साफ करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से ग्रोथ धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल