1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्मियों में चाहिए ग्लोइंग स्किन तो घर में ही तैयार कर सकते हैं ये खास पेस्ट, कुछ दिनों में दिखेगा फर्क

गर्मियों में चाहिए ग्लोइंग स्किन तो घर में ही तैयार कर सकते हैं ये खास पेस्ट, कुछ दिनों में दिखेगा फर्क

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2018 12:19 pm IST,  Updated : May 06, 2018 12:19 pm IST

 सौंदर्य के लिहाज से गर्मियां हमारी त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। गर्मियों के मौसम में सभी छुट्टियों पर जाना पसंद करते हैं, लेकिन छुट्टियों पर जाने से पहले ही सूर्य की तेज हानिकारक यू.वी. किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान के प्रभावी रोकथाम के उपाय करने चाहिए ताकि सौंदर्य के हिसाब से छुट्टियां दुखद अनुभव की यादगार न बन जाए। 

skin care
skin care

'पिक मी अप' फेस मास्क आपकी त्वचा को साफ, चमकदार तथा आकर्षक बना सकता है। इससे त्वचा की थकान को मिटाने तथा त्वचा को तरोताजा बनाए रखने में मदद मिलती है। सफर के दौरान 'पील आफ मास्क' के प्रयोग से त्वचा में चमक बनाए रखने में मदद मिलती है। 

इस मौसम में हाथों तथा शरीर के खुले अंगों में दिन में दो तीन बार मॉइस्चराईजर का प्रयोग करें तथा इसकी त्वचा पर मालिश करें। बालों के सौंदर्य के लिए सनस्क्रीन रहित हेयर क्रीम, हर्बल शैम्पू, हेयर सीरम तथा कंडीशनर का लगातार उपयोग करें। बालों को सूर्य की किरणों, हवा के झोकों तथा धूल मिट्टी से बचाने के लिए स्कार्फ का उपयोग करें। तैलीय बालों के लिए गर्म पानी में टी बैग डुबोइए। टी बैग को हटाकर बाकी बचे पानी को ठंडा होने दें तथा बाद में इसमें नींबू जूस मिला दीजिए तथा उससे बालों को साफ कीजिए। इससे बालों को मुलायम तथा चमकदार बनाने में मदद मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल