1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ये 3 घरेलू उपाय और पीठ के पिंपल को कहे बाय-बाय

ये 3 घरेलू उपाय और पीठ के पिंपल को कहे बाय-बाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2016 04:32 pm IST,  Updated : Aug 23, 2016 04:33 pm IST

अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो इन घरेलू उपायों से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में..

back acne- India TV Hindi
back acne

नई दिल्ली: अनियमित खानपान और दिनचर्या के कारण हमे कई समस्याओं का सामना करना पडता हैं। दिनभर की भागदौड़ भरी लाइफ में हम खुद पर जरा भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं।

ये भी पढे-

हम हाथ-पैर, चेहरे का थोड़ा ध्यान रख लते हैं। अगर चेहरे में पिपंल हो जाते है, तो कई तरह के उपाय अपनाकर सही कर लेते है, लेकिन अगर ये हमारी पीठ में निकल आते है, तो अधिक समस्या का सामना करना पड़ता हैं। न तो हम ठीक से लेट पाते है और न ही कही दीवार के सहारे बैठ पाते है।

मुंहासे स्किन में होने वाली एक बड़ी समस्या है, लेकिन स्थिति तब और ज्यादा बुरी हो जाती है जब व्यक्ति पीठ पर मुंहासे की समस्या से जूझ रहा हो। चेहरे पर होने वाले मुहासों की तरह ही ये भी बैक्टीरिया और त्वचा के रोम छिद्रों में सीबम के अतिरिक्त उत्पादन के कारण होते हैं।

ये मुंहासे आपकी छाती, कंधे, पैर और हिप्स पर भी हो सकते हैं। इनका होने का मुख्य कारण कई बार बहुत टाइट कपड़े पहनने से, स्किन की अच्छे से देखभाल न करने से, तनाव, शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण होती हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है, तो इन घरेलू उपायों से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

सेब सिरका

पीठ के पिपंल से सेब का सिरका आसानी से दिला सकता हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाएं जाते है जो कि बैक्टेरिया को बढ़ने से रोकता है। साथ ही हमारे शरीर में पीएच की मात्रा नार्मल रखता हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच सेब के सिरके को एक कप पानी में मिलाएं।

अब इस सोल्यूशन को मुंहासों पर लगाएं। इसे 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसे प्रक्रिया को दिन में 2 से 3 बार करें। ऐसा करने से आपको जल्द पिपंल से निजात मिल जाएगा। इसके अलावा आप इसका सेवन भी कर सकते है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालकर रोजाना पिए।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल