1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बादाम के इस अनोखे उपायों से पाएं स्ट्रैच मार्क्स से निजात

बादाम के इस अनोखे उपायों से पाएं स्ट्रैच मार्क्स से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2016 06:39 pm IST,  Updated : Aug 22, 2016 06:40 pm IST

स्ट्रैच मार्क्स से निजात पाने के लिए बादाम भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके छोटे से उपाय से आप स्ट्रैच मार्क से निजात पा सकते हैं। अगर आपको प्रेग्नेंसी के कारण या फिर और किसी कारण यह मार्क पड़ गए हैं, तो आप बादाम के इन उपायों से..

stretch marks- India TV Hindi
stretch marks

नई दिल्ली:  हमारे शरीर में कही भी स्ट्रैच मार्क्स पड़ जाते हैं, तो हम परेशान हो जाते है। इसके लिए न जाने क्या-क्या करते है जिससे कि इनसे निजात मिल सके। कभी-कभी यह मार्क्स आपकी खूबसूरती पर एक धब्बा बन जाते हैं और कई तरीके आजमाने पर भी न तो ये जाते हैं और न ही हल्के होते हैं।

ये भी पढ़े-

स्ट्रैच मार्क्स पडने का कारण है स्किन ओवर स्ट्रैच होना या फिर प्रेग्नेंसी के बाद, बॉडी बिल्डिंग, एक्स्ट्रा वेट गेन और कभी-कभार उम्र बढऩे के साथ भी आ जाते हैं। इन्हें हटाने के लिए हम मंहगी से मंहगी क्रीम का यूज करते है, लेकिन इससे हमारी स्किन में साइड इफेक्ट भी पडता है, क्योंकि इन क्रीमों को बनाने के लिए कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन उपायो को आप घर पर आसानी से बना सकते है। बिना ज्यादा पैसे खर्च किए।

हमारी स्किन दो लेयर से मिलकर बनी होती है। जब कोई महिला गर्भवती होती है या कोई इंसान अचानक मोटा होता है तो हमारी त्वचा में भी खिंचाव आने लगता है। ऐसे में त्वचा की बाहरी सतह तो खिंच जाती है लेकिन आंतरिक त्वचा इस खिंचाव को लंबे समय तक सह नहीं पाती और इसके अंदर का टिशू टूटता चला जाता है, जिससे त्वचा में स्ट्रैच मार्क्स बनते जाते हैं।

स्ट्रैच मार्क्स से निजात पाने के लिए बादाम भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके छोटे से उपाय से आप स्ट्रैच मार्क से निजात पा सकते हैं। अगर आपको प्रेग्नेंसी के कारण या फिर और किसी कारण यह मार्क पड़ गए हैं, तो आप बादाम के इन उपायों से आसानी से कुछ ही दिनों में निजात पा सकती हैं।

  • एक बाउल में 3 बूंद जरेनियम ऑयल, 4 बूंद संतरे और कम से कम 15 एमएल बादाम का तेल लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस लोशन को सप्ताह में एक बार जरुर लगाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और उापयों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल