1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करें सिर्फ एक योगासन और पाएं डार्क सर्कल से निजात

करें सिर्फ एक योगासन और पाएं डार्क सर्कल से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 01:50 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 10:26 am IST

हस्तपदासन को करने से सिर्फ डार्क सर्कल ही नहीं खत्म होते है, बल्कि इसे करने से पेट की मांसपेशिया मजबूत होती है, रक्त संचार, कमर दर्द आदि से निजात मिलता है। जानिए इसे योगासन को करने की विधि के बारें में।

dark circle- India TV Hindi
dark circle

लाइफस्टाइल: आप ये बात तो अच्छी तरह से जानते है कि हमारे शरीर के लिए योग बहुत ही जरुरी है। योग करने से हमारे शरीर में स्फूर्ति के साथ हर तरह की बीमारी से बचाता हैं। आज के समय में तो योग को चिकित्सा से जोड़ दिया गया है। अब डॉक्टर्स भी हर बीमारी में योग करने की सलाह देते है।

ये भी पढ़े-

योग करने से सेहत के साथ-साथ आपको सौंदर्य भी मिलता है। लेकिन आप यह बात नहीं जानते होगे कि योगासन से आप डार्क सर्कल से निजात पा सकते है। हम डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए क्या नहीं करते है।

महंगे से मंहगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। या फिर किसी के द्वारा बताए गए उपायों को अपनाते हैं। जिससे निजात तो मिल जाते है, लेकिन कुछ समय बाद फिर इसी समस्या का सामना करना पडता है। लेकिन इस योग को करने से आपको कभी भी डार्क सर्किल की समस्या नहीं होती है। इस योगासन का नाम है हस्तपदासन। जानिए इसे करने की विधि के बारें में।

हस्तपदासन को करने से सिर्फ डार्क सर्कल ही नहीं खत्म होते हैं, बल्कि इसे करने से पेट की मांसपेशिया मजबूत होती है, रक्त संचार, कमर दर्द आदि से निजात मिलता है। जानिए इसे योगासन को करने की विधि के बारें में।

ऐसे करें योगासन

सबसे पहले एक दरी बिछा लें, इसके बाद इसके ऊपर खड़े हो जाएं और अपने पैरों को दूर करें, जितना की आपके कंधे एक-दूसरे से हैं। फिर दोनों हाथों को सीधा करें और ऊपर की ओर ले जाएं, इससे आपकी रीढ़ की हड्डी पर जोर पडेगा। अब धीरे से झुकें और फर्श को अपनी हथेली से छुएं और सिर को घुटने से टच करें। इस प्रकार आपके शरीर में लचीलापन आ जाएगा।

अगली स्लाइड में पढ़े पूरी विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल