1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. करें इस स्पेशल बादाम के दूध का सेवन और पाएं मोटापा से निजात

करें इस स्पेशल बादाम के दूध का सेवन और पाएं मोटापा से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 10, 2016 01:58 pm IST,  Updated : Jun 10, 2016 01:59 pm IST

रोजाना दूध और बादाम का सेवन करे तो जल्द ही आपको मोटापा से निजात मिल जाएगा। इसका एक अलग तरीके से ड्रिंक बनाया जाता है। इसका सेवन करने से आपका मोटापा ही नहीं कम होगा बल्कि आपकी आंखो की रोशनी तेज होगी साथ ही आपकी मांसपेशियों को मजबूत करेगा। जानिए कैसे..

home made almond milk- India TV Hindi
home made almond milk

हेल्थ डेस्क: बादाम हमारी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से आपको कई गंभीर बीमारियां से बचाव हो जाता है। इसी तरह अगर आप मोटापा से निजात पाना चाहते है तो बादाम आपके लिए मददगार हो सकते है।

जी हां अगर आप रोजाना दूध और बादाम का सेवन करे तो जल्द ही आपको मोटापा से निजात मिल जाएगा। इसका एक अलग तरीके से ड्रिंक बनाया जाता है। इसका सेवन करने से आपका मोटापा ही नहीं कम होगा बल्कि आपकी आंखो की रोशनी तेज होगी साथ ही आपकी मांसपेशियों को मजबूत करेगा। इसके साथ ही आपके चेहरे में निखार आएगा।

ये भी पढ़े-

बादाम का दूध वज़न घटाने में भी बहुत मदद करता है। आपको विश्वास नहीं हो रहा हैं तो हम आपको अपनी खबर में बताते है कि आखिर यह किस तरह काम कर आपको वजन से छुटकारा दिला सकता है।इस बादाम के दूध में लौ कैलोरीज हेल्दी फैट, लो कार्बोहाइड्रेट और विटामिन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जानिए कैसे?

लो कैलोरी

वज़न घटाने के लिए सबसे जरुरी है कि आप कम कैलोरी वाला खाना खाएं। इसलिए बिना चीनी डालें बादाम के दूध में सिर्फ 43 कैलोरी होता है। जो कि आपके लिए फायदेमंद है।

हेल्दी फैट
एक कप बिना चीनी वाले बादाम के दूध में 3.5 ग्राम फैट होता है। लेकिन इसमें फैट की मात्रा स्किमड् मिल्क की तुलना में ज़्यादा होती है। लेकिन वज़न घटाने वालों को डरने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि इसमें अनसैचुरेटेड फैट होता है जो फैट को जमने नहीं देता है। साथ ही इसमें लो कोलेस्ट्रोल होता है जो वज़न को घटाने के साथ-साथ दिल को हेल्दी रखने में भी मदद करता है।

अगली स्लाइड  में पढ़े स्पेशल बादाम दूध बनाने का तरीका

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल