1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे के खुले पोर्स को करना है ठीक तो संतरे के रस में मिलाएं ये खास चीज, 1 सप्ताह के अंदर दिखेगा फायदा

चेहरे के खुले पोर्स को करना है ठीक तो संतरे के रस में मिलाएं ये खास चीज, 1 सप्ताह के अंदर दिखेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 26, 2018 04:22 pm IST,  Updated : May 26, 2018 04:22 pm IST

चेहरे पर खुले हुए पोर्स बहुत ही भद्दे लग सकते हैं, जिसके कारण आप अपनी त्वचा को लेकर थोड़े असहज महसूस कर सकते हैं। संयोग से, ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जिन का उपयोग कर के आप रोम छिद्रों को भर के और उन के आकार को कम कर सकते हैं

skin problem
skin problem

मुंहासे रोकने वाले मोस्चराइज़र का उपयोग करें: स्वस्थ त्वचा के लिए मोस्चराइज़र बहुत ही ज़रूरी होते हैं। यह त्वचा को शुष्क होने से रोकते हैं, जो सामान्यतः बड़े रोम छिद्र का कारण होती है। मोस्चराइज़र खरीदते वक्त "'noncomedogenic लेबल जिस का मतलब है कि ये आपके रोम छिद्रों में अवरोध नही करेगा, की ओर ज़रूर ध्यान दें। यदि आप की त्वचा संवेदनशील है, तो आप को रंग या सुगंधयुक्त मोस्चराइज़र, जो कि जलन पैदा कर सकते हैं, से दूर रहना चाहिए।

चेहरे पर भाप का प्रयोग करें: रोम छिद्रों की दिखावट को कम करने के लिए भाप ट्रीटमेंट बेहद श्रेष्ठ तरीका है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म भाप रोम छिद्रों को खोल देती है और कोई भी गंदगी या तेल के जमाव को बाहर निकाल फेंकती है। भाप ट्रीटमेंट तैयार करने के लिए, थोड़े पानी को उबालें, और इसे गर्मी को रोकने वाले (heat proof bowl) कटोरे में रखें। यदि आप की त्वचा में मुंहासे की समस्या है तो इस में कुछ दो या चार बूंदें टी ट्री ऑइल (tea tree oil) की मिलाएं।

अपने चेहरे को कटोरे पर झुकाएं और अपने सिर पर एक तौलिया डाल दें। भाप को आप के चेहरे पर लगभग दस मिनिट के लिए लगने दें। जब आप का हो जाए तो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आप के चेहरे से सारी गंदगी धूल जाएगी और आप के रोम छिद्र भरने में मदद मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल