1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इन घरेलू उपायों से पाएं ब्रेस्ट के स्ट्रैच मार्क्स से निजात

इन घरेलू उपायों से पाएं ब्रेस्ट के स्ट्रैच मार्क्स से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 23, 2017 11:26 am IST,  Updated : May 23, 2017 11:26 am IST

ब्रेस्ट के स्ट्रैच मार्क्स से बचने के कुछ घरेलू उपाय है। जिससे आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए इन उपायों के बारें में।

oily oil
oily oil

करें इन ऑयल से मालिश
प्रेग्नेंसी के समय पड़े ब्रेस्ट में स्टैच मार्क्स से ऑयल आसानी से निजात दिला सकता है। इसके लिए आप नारियल तेल, कैस्टर ऑयल, ऑलिव ऑयल आदि का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए ऑयल को लगा कर इस हिस्से को प्लास्टिक बैग से लपेट लें। अब हॉट वॉटर बॉटल से करीब आधा घंटे सिकाई करें और हल्का रगड़ें। जैतून के तेल में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है साथ ही इस समस्या से भी निजात मिल जाएगा।

नैचुरल स्क्रबिंग
इससे भी आप स्ट्रैच मार्क्स से निजात पा सकते है। इसके लिए 2 चम्मच चीनी को 4 चम्मच बादाम तेल के साथ मिलाएं। इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हलके से रगडें। नेचुरल व्हाइट शुगर स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप शुगर का इस्तेमाल करती हैं तो यह डेड स्किन को हटाने का काम करता है। नहाने से दस मिनट पहले रोजाना इसे लगाएं और हल्का सा रगड़ें। आपको 30 दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल