1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बिना जेब ढीली किए घर में ही करें ऐसे अपने बालों को स्ट्रेट

बिना जेब ढीली किए घर में ही करें ऐसे अपने बालों को स्ट्रेट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2016 09:58 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 09:58 pm IST

अगर आप चाहते है कि आपके बालों में कोई प्राब्लम न हो और आसानी से बाल स्ट्रेट हो जएं। वो भी बिना जेब ढीली किए हुए तो हम आपको बताते है ऐसे घरेलू उपाय के बारें में जिसे आप आसानी से अपने बालों को स्ट्रेट कर सकते है। जानिए इस हेयर पैक के बारें में।

Home remedy hair pack for straight hair - India TV Hindi
Home remedy hair pack for straight hair

नई दिल्ली: आज के फैशन में स्ट्रेट बालों का चलन बहुत तेजी से फैल रहा है। काले घने, लंबे स्ट्रेट बाल सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। बालों को स्ट्रेल कराने के लिए लड़किया पार्लर जाकर हजारों रुपए खर्च करके ऐसे बाल पाती है, लेकिन पार्लर से कराने में कोई न कोई साइड इफेक्ट भी है। इसके साथ ही आपके जेब भी अच्छी खासी ढीली हो जाती है।

ये भी पढ़े-

पार्लर में जो प्रोडक्ट यूज किए जाते है। उससे आपके बाल डेमेज भी हो सकते है। साथ ही जो आगे चलकर आपके सिर से बाल गायब होने लगते है। अगर आप चाहते है कि आपके बालों में कोई प्राब्लम न हो और आसानी से बाल स्ट्रेट हो जएं। वो भी बिना जेब ढीली किए हुए तो हम आपको बताते है ऐसे घरेलू उपाय के बारें में जिसे आप आसानी से अपने बालों को स्ट्रेट कर सकते है। जानिए इस हेयर पैक के बारें में।

सामग्री

  • एक कप दही
  • दो पके केले
  • दो चम्मच शहद

ऐसे बनाएं

सबसे पहले एक बाउल में केले लेकर अच्छी तरह से मैश कर ले। इसके बाद इसमें दही और शहद डाले और इसे अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसे अपने बालों में ठीक ढंग से लगा लें। इसे कम से कम 1 घंटे अपने बालों में लगाएं रहे। इसके बाद साफ पानी से धोकर शैंपू और कंडीशनर कर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल