1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फटी एड़ियां हो जाएंगी मुलायम, बस सोने से पहले करें इस होममेड क्रीम का इस्तेमाल

फटी एड़ियां हो जाएंगी मुलायम, बस सोने से पहले करें इस होममेड क्रीम का इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 27, 2021 02:45 pm IST,  Updated : Nov 27, 2021 02:50 pm IST

अगर आप पैरों की एड़िया फटने से परेशान हैं तो स्वामी रामदेव द्वारा बताएं इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Homemade Cream for Cracked heel- India TV Hindi
Homemade Cream for Cracked heel Image Source : FREEPIK.COM

Highlights

  • फटी एड़ियों के लिए लाभकारी है कपूर, सरसों के तेल से बनी क्रीम
  • आप चाहे तो इस क्रीम के अलावा नारियल का तेल एड़ियों में लगा सकते हैं।

फटी एड़ियां खास मुसीबत होती हैं। इस वजह से वह न तो कोई स्टाइलिश फुटवेअर पहन पाते हैं और न ही कंफर्ट महसूस कर पाते हैं। एड़ियों के फटने पर इंफेक्शन का डर भी रहता है जो कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अगर कुछ घरेलू उपाय ट्राई किए जाएं तो इनसे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

सर्दियों के मौसम में एड़िया फटने की अधिक समस्या हो जाती है। ये न सिर्फ लुक को बिगाड़ती हैं बल्कि क्रैक हील्स के चलते ऐसे फुटवियर पहनना भी मुश्किल हो जाता है, जिनमें से एड़ियां नजर आती हों। अगर इन्हें समय रहते सहीं नहीं किया तो दर्द, जलन के साथ-साथ खून तक आने लगता है, जिसके कारण चलने-फिरने में समस्या होने लगती है।  

बेजान रूखी त्वचा के लिए करें कॉफी के इस फेस पैक का इस्तेमाल, सर्दियों में पाएं जवां स्किन

एड़ियों के फटने पर इंफेक्शन का डर भी रहता है जो कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप चाहे तो स्वामी रामदेव द्वारा बताएं इस आयुर्वेदिक क्रम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको जल्द राहत मिलेगी। 

फटी एड़‍ियों को दूर करने के घरेलू नुस्‍खे 

क्रीम बनाने के लिए सामग्री  

  1. देसी मोम 50 ग्राम
  2. सरसों या तिल का तेल 100 ग्राम
  3. देसी कपूर 10 ग्राम

सर्दियों में शुष्क त्वचा से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, दिखेगा फर्क

ऐसे बनाएं क्रेक हील क्रीम

सबसे पहले एक कढ़ाई में सरसों के तेल को गर्म करे। इसके बाद इसमें मोम डाल दें और पिघलने दें। जब यह पूरी तरह से पिघल जाए तो इसमें कपूर डाल दें। थोड़ी देर गर्म होने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। रोजाना सोने से पहले इसे एड़ियों में लगाएं और मोजे पहन लें। आपको कुछ ही दिनों में सुंदर, मुलायम एड़िया मिल जाएगी। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे किसी पेशेवर की सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल