1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. किसी टॉनिक से कम नहीं है चिरौंजी, ऐसे बढ़ाती है चेहरे का निखार

किसी टॉनिक से कम नहीं है चिरौंजी, ऐसे बढ़ाती है चेहरे का निखार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2018 10:51 am IST,  Updated : Dec 13, 2018 10:52 am IST

खाने में इस्तेमाल की जाने वाली चिरौंजी आपकी त्वचा में निखार लाने में मदद करती है। how chironji is beneficial for your skin

skin care- India TV Hindi
skin care

चिरौंजी का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। मिठाई के स्वाद को बढ़ाने के लिए लोग चिरौंजी डालते हैं। पर क्या आपको पता है चिरौंजी का इस्तेमाल त्वचा के लिए भी किया जा सकता है। चिरौंजी आपकी त्वचा में निखार लाने में मदद करती है। इसमें 59 प्रतिशत तक फैट पाया जाता है जो चेहरे के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं होता है। यह चेहरे को पोषण प्रदान करके त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। चिरौंजी का इस्तेमाल चेहरे से धाग-धब्बे हटाने के लिए भी किया जा सकता है। तो आइए आपको बताते हैं कि चिरौंजी का इस्तेमाल किस तरह से करें कि यह आपके चेहरे पर निखार लाए।

चिरौंजी और बेसन:

चिरौंजी के बीजों को दही और बेसन में मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट से त्वचा को स्क्रब करें। इससे त्वचा से मृत कोशिकाएं हट जाती हैं और आपकी त्वचा में निखार आ जाता है।

कच्चा दूध और चिरौंजी:
चेहरे पर टैनिंग की वजह से भी आपकी त्वचा बेजान दिखने लगती है। त्वचा से टैनिंग दूर करने के लिए कच्चे दूध में चिरौंजी का पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे टैनिंग दूर हो जाती है और त्वचा ग्लो करने लगती है।

एलोवरा,चंदन और चिरौंजी:
इसका इस्तेमाल करने के लिए चिरौंजी के पाउडर को एलोवेरा और चंदन पाउडर में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। इससे लगाने से त्वचा से अतिरिक्त तेल कम हो जाता है और त्वचा साफ लगने लगती है।

गुलाब जल और चिरौंजी:
कई लोगों को बहुत जल्दी मुंहासें हो जाते हैं। मुंहासों की समस्या दूर करने के लिए चिरौंजी को पीसकर उसमें गुलाब जल मिलाकर मुंहासों पर लगाएं। इससे मुंहासें कम होने लगते हैं। इसके साथ ही इससे चेहरे पर स्क्रब करने से त्वचा में निखार आता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल