1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पिंपल में कैसे करें शेविंग?, नो टेंशन अपनाएं ये सिंपल टिप्स

पिंपल में कैसे करें शेविंग?, नो टेंशन अपनाएं ये सिंपल टिप्स

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Aug 08, 2018 11:53 am IST,  Updated : Aug 08, 2018 11:53 am IST

आपके चेहरे पर पिंपल निकल आते है। जो कि आपके चेहरे को तो खराब कर देते है। इसके साथ ही शेविंग करते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जानिए कैसे करें शेविंग।

shaving- India TV Hindi
shaving Image Source : PIXABAY

नई दिल्ली: शेविंग हर पुरुष के लिए जरुरी होता है। जो कि उनकी ग्रुमिंग का सबसे जरुरी भाग होता है। ज्यादातर ऐसे लोग भी होते है। जो कि रोजाना शेविंग करते है। जिसके कारण उन्हें अपनी स्किन का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अधिक स्किन की केयर करने के बावजूद आपके चेहरे पर पिंपल निकल आते है। जो कि आपके चेहरे को तो खराब कर देते है। इसके साथ ही शेविंग करते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

रेजर की तेज धार से आपकी स्किन में पड़े पिपंल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे वह कट सकते है। इससे घाव बढ़ सकता है। ऐसा भी नहीं कर सकते है कि आप बिना शेविंग रहें। इससे आपको और परेशानी हो सकती है। अब सबसे बड़ी समस्या है कि आखिर पिंपल में शेविंग कैसे बनाएं। तो आपको बताते है ऐसे कुठ टिप्स जिससे बिना पिपंल को नुकसान पहुचाएं पा सकते है शेविंग फ्री चेहरा। (चेहरे के पोर्स को करना है ठीक तो दूध और ओट्स का इस तरह करें इस्तेमाल )

Hot Towel in face
Hot Towel in face

करें चेहरे की सफाई

सबसे पहलें अपने चेहरे को ठीक से साफ करें। इसके लिए गर्म पानी में टॉवेल डुबाकर इसे चेहरे पर थोड़ी देर को लगा लें। इससे स्किन आपकी मुलायम होगी। इसके साथ ही पोर्स खुलेगे। जिससे शेविंग करने में मदद मिलेगा।

लगाएं शेविंग ऑयल
शेविंग करने से पहले चेहरे पर कोई अच्छा शेविंग ऑयल लगाएं। इससे आपको शेविंग करने में आराम रहेगा। जब आप शेविंग ऑयल लगा लेगे तो आपके चेहरे पर आराम से रेजर चलेगा। जिससे कि बिना कट आप आसानी से शेविंग कर सकते है।

करें एल्कोहल फ्री शेविंग का इस्तेमाल
अगर आपको चेहरे पर मुंहासे है तो ऐसे शेविंग क्रीम या ऑयल का इस्तेमाल करें। जो कि बिना किसी खूशबू और एल्कोहॉल फ्री हो। क्योंकि इसमें सेंसेथिक तत्व पाएं जाते है। जिससे आपकी स्किन में जलन हो सकती है।

Pimple
Pimple

चुने अच्छा रेजर
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसटिव है तो आप सिंगर ब्लेड वाला रेजर चुनें। मल्टीपल ब्लेड वाले रेजर से मुंहासे कटने के चांसेस कुछ ज्यादा होते है। इसके साथ ही रेजर को यूज करने से पहले और करने के बाद एंटी-बैटीरियल लोशन से जरुर साफ करें।

शेविंग के बाद ऐसे धोएं मुंह
अगर आप शेव कर चुके है। तो आराम से गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धोएं। अगर अब भी चिपचिपा लग रहा है तो कोई नार्मल क्लींजर से धोएं। अब चेहरे पर बहुत हल्‍का सा मॉइश्‍चराजर लगाएं या ऑफ्टर शेव लोशन लगाए जो आपके चेहरे को नर्म मनाने के साथ हाइड्रेड बनाएं रखता है। ध्‍यान रखें कि आपका चेहरे के लिए आप जो भी लोशन यूज में ले रहे हैं वो एल्‍कोहल फ्री हो और खूशबू रहित हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल