1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अनचाहे बालों से निजात दिलाते हैं ये उपाय, वेक्सिंग के दर्द से भी मिलेगा छुटकारा

अनचाहे बालों से निजात दिलाते हैं ये उपाय, वेक्सिंग के दर्द से भी मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2020 09:55 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 09:55 pm IST

लॉकडाउन के चलते पार्लर नहीं जा रही हैं तो यूं घर बैठे इन आसान तरीकों की मदद से पाए अनचाहे बालों से निजात।

skin care- India TV Hindi
स्किन केयर

चेहरे पर अनचाहे बाल आपकी खूबसूरती को कम कर देती हैं। इन बालों को हटाने के लिए थ्रेड, वैक्सिंग, ब्लीच जैसी कई चीजो का इस्तेमाल किया जाता है। मगर लॉकडाउन में सभी पार्लर बंद होने की वजह से आप चेहरे के अनचाहे बालों को हटा नहीं पा रही होंगी। तो परेशान होने की जरुरत नहीं है हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बताते हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे ही अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। 

1-पपीता और हल्दी

चेहरे से बाल हटाने में पपीता और हल्दी फायदेमंद होता है। इसके लिए पपीता और हल्दी का पेस्ट बनाकर चेहरे पर जहां-जहां बाल है वहां लगा ले। इससे 15-20 मिनट तक मालिश करें। उसके बाद पानी से धो लें।

2- चीनी, नींबू और शहद
अगर आप वैक्सिंग के लिए घर से बाहर नहीं जा रही हैं तो चीनी, नींबू और शहद से वैक्स बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच चीनी, 2 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद  और थोड़ा सा पानी मिलाकर गर्म कर लें।  इस मिश्रण को ठंडा कर लें। अब जहां बाल हैं वहां मैदा लगाएं उसके बाद पेस्ट लगाकर कपड़े या वैक्सिंग स्ट्रिप से बाल निकाल लें।

3- चीनी और नींबू का रस
दो चम्मच चीन, दो चम्मच नींबू का रस और 7-8 चम्मच पानी मिलाकर गर्म कर लें। इसे ठंडा होने दे। उसके बाद अनचाहे बालों पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद पानी से हल्का-हल्का रगड़कर धो लें।

4- फिटकरी और गुलाब जल
आधा चम्मच फिटकरी पाउडर में 2-3 चम्मच गुलाब जल मिलाकर अनचाहे बालों पर लगाएं। इसे हफ्ते में 4-6 बार करने से अनचाहे बाल हट जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल