1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मुंहासों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो प्याज का इस तरह से करें इस्तेमाल

मुंहासों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो प्याज का इस तरह से करें इस्तेमाल

 Published : Dec 06, 2018 08:04 am IST,  Updated : Dec 06, 2018 08:04 am IST

त्वचा को मुंहासों की समस्या से बचाने के लिए प्याज का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल कई तरीके से किया जा सकता है।

Pimple free skin- India TV Hindi
Pimple free skin

मुंहासें आपकी त्वचा के साथ लुक को भी खराब कर देते हैं। इसके साथ ही त्वचा पर निशान छोड़ देते हैं जिसकी वजह से आपकी त्वचा डल और बेजान दिखने लगती है। प्रदूषण, धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर गंदगी जम जाती है जिसकी वजह से मुंहासों की समस्या होने लगती है। चेहरे को मुंहासों से बचाने के लिए कई तरीके अपनाए जा सकते हैं। इनमें से एक तरीका खाने में इस्तेमाल होने वाला प्याज भी है। प्याज में सल्फर के साथ एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो त्वचा को मुंहासों से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही त्वचा को निखारने में मदद करता है। प्याज का कई तरीके से इस्तेमाल करके त्वचा को मुंहासों से छुटकारा दिलाया जा सकता है। तो आइए आपको बताते हैं कि त्वचा को मुंहासों से बचाने के लिए प्याज का इस्तेमाल कैसे करें।

प्याज और ऑलिव ऑयल:

मुंहासों को दूर करने के लिए 1 चम्मच प्याज के जूस में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगे रहने दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे कुछ ही दिनों में मुंहासें दूर हो जाएंगे।

प्याज और खीरा:
प्याज और खीरा दोनो ही आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे लगाने के लिए सबसे पहले 1 अंडे को अच्छी तरह फैंट लें। उसके बाद उसमें 1 चम्मच प्याज का जूस, 1 चम्मच खीरे का जूस और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें। उसके बाद इसे 15 मिनट तक लगे रहने दें। फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

दूध और प्याज:
दूध त्वचा में निखार लाने में मदद करता है तो वहीं प्याज मुंहासों को दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चौथाई ठंडे दूध में 2 चम्मच प्याज का जूस मिलाएं। इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें। उसके बाद चेहरे को धो लें।

प्याज:
मुंहासों को दूर करने के लिए रोजाना आधे प्याज को चेहरे पर रब करें। इससे त्वचा से गंदगी दूर हो जाती है और मुंहासों के साथ उनके धाग-धब्बे गायब हो जाते हैं।

Also Read:

सर्दियों में सिर्फ त्वचा ही नहीं बालों का भी यूं करें देखभाल

Beauty Tips: बिजी शेड्यूल होने के बावजूद इस तरह दिख सकते हैं ग्लैमरस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल