1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर में खटमलों का बढ़ गया है आतंक, छुटकारा पाने के लिए अपनाकर देखें ये आसान नुस्खे

घर में खटमलों का बढ़ गया है आतंक, छुटकारा पाने के लिए अपनाकर देखें ये आसान नुस्खे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 16, 2026 10:42 am IST,  Updated : Oct 16, 2026 10:42 am IST

क्या आपके भी घर में खटमलों ने आतंक मचा रखा है और आप इससे छुटकारा पाने के लिए आसान तरीके तालाश रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां कुछ आसान घरेलू नुस्खे दिए गए हैं जिसकी मदद से आप खटमल से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

घर में खटमलों का बढ़ गया है आतंक, छुटकारा पाने के लिए अपनाकर देखें ये आसान नुस्खे- India TV Hindi
घर में खटमलों का बढ़ गया है आतंक, छुटकारा पाने के लिए अपनाकर देखें ये आसान नुस्खे Image Source : INDIA TV

घर में खटमलों का होना एक आम समस्या है। ये छोटे-छोटे कीड़े रात में सोते समय न केवल काटते हैं, बल्कि खुजली, त्वचा पर लाल चकत्ते का भी कारण बन जाती है। खटमल बिस्तर, सोफे, कपड़ों और दीवारों की दरारों में बहुत तेजी से फैलते हैं। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि इससे कैसे छुटकारा पाया जाए। यदि आपके घर में भी खटमलों का आतंक बढ़ गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान घरलेू नुस्खे अपनाकर खटमलों के आतंक से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

1. उबलता पानी और तेज धूप

खटमल बहुत ज्यादा गर्मी सहन नहीं कर पाते हैं। बिस्तरों की चादरें, तकिए के कवर और पर्दों को उबलते हुए गरम पानी में धोएं। धोने के बाद गद्दों और तकियों को 2 से 3 दिनों तक तेज धूप में रखें। तेज धूप और गर्मी से खटमल और उनके अंडे पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं।

2. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा खटमलों के शरीर से नमी को सोख लेता है, जिससे वे सूखकर मरने लगते हैं। इसके लिए खटमलों के छिपने की जगहों, जैसे गद्दों के कोनों, दरारों और सोफे पर बेकिंग सोडा छिड़क दें। इसे 4-5 दिनों तक ऐसे ही रहने दें और फिर वैक्यूम क्लीनर से साफ कर लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में दो बार दोहराएं।

3. नीम का तेल या नीम की पत्तियां
नीम में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल और कीटनाशक गुण होते हैं, जो खटमलों को दूर भगाने में बेहद असरदार हैं। इसके लिए पानी में नीम का तेल मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और गद्दों व दरारों में स्प्रे करें। आप नीम की पत्तियों को उबालकर उसके पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. लौंग और पुदीने का तेल 
खटमलों को लौंग और पुदीने की तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। इसके लिए एक कप पानी में 10-15 बूंदें पुदीने या लौंग के तेल की मिलाएं। इस मिश्रण को खटमल वाले इलाकों में स्प्रे करें। इसकी गंध से खटमल तुरंत भाग जाते हैं और नए अंडे भी नहीं पनपते।

5. सफेद सिरका
सिरके में मौजूद एसिड खटमलों को खत्म करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सफेद सिरके को सीधे खटमल वाली जगहों और दरारों पर स्प्रे करें। इसकी तेज महक और एसिडिक नेचर की वजह से खटमल मरने लगते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।