1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जाह्नवी कपूर ने Louis Vuitton के स्टोर लॉन्च पर बिखेरे जलवे, देखें फोटो

जाह्नवी कपूर ने Louis Vuitton के स्टोर लॉन्च पर बिखेरे जलवे, देखें फोटो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 21, 2018 07:12 am IST,  Updated : Oct 21, 2018 07:27 am IST

जाह्नवी कपूर(Jhanvi Kapoor) फिल्म धड़क(Dhadak) से बॉलीवुड(Bollywood) में डेब्यू करने के बाद आए दिन अपने हॉट एंड ग्लैमरस फोटो की वजह से सोश मीडिया पर छाईं रहती हैं।

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Janhvi Kapoor

नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर(Jhanvi Kapoor) फिल्म धड़क(Dhadak) से बॉलीवुड(Bollywood) में डेब्यू करने के बाद आए दिन अपने हॉट एंड ग्लैमरस फोटो की वजह से सोश मीडिया पर छाईं रहती हैं। एक बार फिर से अपनी हॉट फोटो की वजह से जाह्नवी काफी सुर्खियों में है। इन दिनों जाह्नवी अपनी पीले रंग की टॉप और ब्लैक ट्राउजर वाली फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर छाईं हुई है। तो चलिए आपको बता दें कि पूरा माजरा क्या है? जाह्नवी कपूर हाल ही में दिल्ली में फेमस ब्रैंड लुई वितो( Louis Vuitton) के स्टोर लॉन्च के मौके पर देखा गया। इस खास मौके पर जाह्नवी अपनी बहन खुशी और पिता बौनी कपूर के साथ पहुंची थी साथ ही बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसस भी इस खास मौके पर मौजूद थीं।

इस खास मौके पर जाह्नवी पीले रंग की सिल्क शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आईं। साथ ही इसके साथ उन्होंने पॉनी टेल बनाया था और आंखों पर ब्लू आई शैडो का इस्तेमाल किया। साथ ही लिप्स पर न्यूड कलर का लिप्सटिक लगाया था। इस पूरे गेटअप में जाह्नवी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहीं थी।

जाह्नवी के इस फोटो में देखेंगे कि उन्होंने सर में स्कार्प भी बांधा है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इस खास मौके पर जाह्नवी और खुशी एक साथ पोज देते हुए भी नजर आएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल