1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. भाई अर्जुन कपूर के घर पर मना जाह्नवी कपूर का बर्थडे, व्हाइट कलर के आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत नजर आई बर्थडे गर्ल

भाई अर्जुन कपूर के घर पर मना जाह्नवी कपूर का बर्थडे, व्हाइट कलर के आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत नजर आई बर्थडे गर्ल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 06, 2020 08:00 am IST,  Updated : Mar 06, 2020 10:11 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने वह अपने भाई अर्जुन कपूर के घर पहुंची।

Janhvi kapoor- India TV Hindi
Janhvi kapoor Image Source : YOGEN SHAH

बॉलीवुड अभिनेत्री  जाह्नवी आज अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। जाह्नवी कपूर ने साल 2018 फिल्म डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2019 में वह  कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी रही हैं। एक्टिंग के अलावा जाह्नवी कपूर अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। 

अपने जन्मदिन के खास मौके को सेलिब्रेट करने वह अपने भाई अर्जुन कपूर के घर पहुंची। इस मौके पर जाह्नवी ने व्हाइट कलर के आउटफिट्स को चुना। 

Janhvi kapoor
Janhvi kapoor

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की कॉटन शर्ट के साथ मैचिंग प्लाजो पैंट पहना। जिसके साथ व्हाइट कलर के शूट कैरी किया। इस सिंपल लुक में जाह्नवी काफी खूबूसरत नजर आ रही थीं।

सोनम कपूर लेटेस्ट लुक में नजर आईं स्टनिंग, हर तस्वीर में दिखा फैशन का नया ट्रेंड

Janhvi kapoor
Janhvi kapoor

जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर के  साथ भाई अर्जुन कपूर के घर पहुंची।

जाह्नवी कपूर एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल अवतार में आईं नजर, देखें तस्वीरें

Janhvi kapoor
Janhvi kapoor

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा राजकुमार राव के साथ रुहीआफ्जा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' और कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाली हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल