1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑरेंज कलर के अनारकली सूट में काजल अग्रवाल दिखीं खूबसूरत, एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने जीता फैन्स का दिल

ऑरेंज कलर के अनारकली सूट में काजल अग्रवाल दिखीं खूबसूरत, एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने जीता फैन्स का दिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 05, 2020 11:56 am IST,  Updated : Nov 05, 2020 11:56 am IST

काजल अग्रवाल की ये स्टनिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रही हैं। इस अनारकली सूट में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

ऑरेंज कलर के अनारकली सूट में काजल अग्रवाल दिखीं खूबसूरत, एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने जीता फैन्स का दि- India TV Hindi
ऑरेंज कलर के अनारकली सूट में काजल अग्रवाल दिखीं खूबसूरत, एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने जीता फैन्स का दिल   Image Source : INSTAGRAM/KAJALAGGARWALOFFICIAL

 बॉलीवुड और साउथ की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हाल में ही बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। वह रोजाना सोशल मीडिया में अपनी शादी के हर एक फंक्शन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें वह हर एक लुक में बेहद खूबसूरत और स्टनिंग नजर आती हैं। एक बार काजल अपने खूबसूरत लुक के कारण सुर्खियों में छा गई है। 

काजल के लेटेस्ट लुक की बात करें तो उन्होंने डिजाइनर श्यामल और भूमिका के कलेक्शन से खूबसूरत अनारकली सूट पहना। ऑरेंज कलर के इस अनारकली सूट में गोटा पट्टी वर्क किया गया है। जिसके साथ उन्होंने लाइट पिंक कलर का हैवी इंब्राइड्री किया हुआ दुपट्टा कैरी किया। 

शादी के बाद नई नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़ लाल रंग के लहंगे में आईं नजर, पति रोहनप्रीत भी दिखे साथ

काजल ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, काजल के साथ मैट लिपस्टिक के साथ छोटी सी बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा किया। इसके साथ ही हाथों में चूड़ा पहने हुए नजर आई। जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा है। 

सफेद बाल और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे, बस ऐसे करें इस्तेमाल 

काजल ने इस लुक के साथ सुनीता शेखावत के कलेक्शन मल्टीकलर डायमंड से बना चोकर बने हुए नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने कानों में हैवी बूंदों के साथ मांग बेदी लगाई। इस लुक में काजल बेहद स्टनिंग नजर आईं। 

आपको बता दें कि मुंबई के ताज होटल में चुनिंदा करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू से शादी की थी। इस खास मौके पर काजल ने अनामिका खन्ना के कलेश्न से खूबसूरत लहंगा पहना था। दुल्हन के लुक में काजल काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

देखें शादी सेरेमनी की खूबसूरती तस्वीरें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल