1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Cannes Film Festival में रेट्रो लुक में पहुंचीं कंगना रनौत, काली साड़ी पहन जीता हर किसी का दिल, देखें तस्वीरें

Cannes Film Festival में रेट्रो लुक में पहुंचीं कंगना रनौत, काली साड़ी पहन जीता हर किसी का दिल, देखें तस्वीरें

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 10, 2018 01:29 pm IST,  Updated : May 10, 2018 01:29 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बुधवार को 71वें कान्स फिल्म महोत्सव में बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आईं। सितारों जड़ी काले रंग की खूबसूरत साड़ी और साथ में पफ वाले हेयरस्टाइल में उन्होंने पुराने जमाने के दिलकश अंदाज की यादें ताजा कर दीं। इस साड़ी को फैशन डिजायनर सब्यासाची मुखर्जी ने डिजायन किया था।

kangana ranaut in cannes- India TV Hindi
kangana ranaut in cannes

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बुधवार को 71वें कान्स फिल्म महोत्सव में बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आईं। सितारों जड़ी काले रंग की खूबसूरत साड़ी और साथ में पफ वाले हेयरस्टाइल में उन्होंने पुराने जमाने के दिलकश अंदाज की यादें ताजा कर दीं। इस साड़ी को फैशन डिजायनर सब्यासाची मुखर्जी ने डिजायन किया था।

इस बारें में सब्यासाची ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने इसे ब्रांड के प्रसिद्ध 'आकाश-तारा' साड़ी के अल्ट्रा-ग्लैमरस स्वरूप के रूप में वर्णित किया। इसके साथ ही ये मेटालिक और Fluid प्रैबिक में है।

kangana ranaut in cannes
kangana ranaut in cannes

कंगना ने हाथ में काले रंग का सब्यसाची निर्मित 'बटुआ' लिया हुआ था और गले में 'तीनमानिया' हार पहना हुआ था।

वहीं कंगना को स्टाइल एमी पटेल और संजय कुमार दौहलिया ने दिया है।

'क्वीन' की अभिनेत्री पहली बार कान्स समारोह में पहुंची हैं। वह ग्रे गूज का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो अपने वैश्विक मंच वीवे ली सिनेमा के माध्यम से सिनेमाई उत्कृष्टता का जश्न मना रहा है।

kangana ranaut in cannes
kangana ranaut in cannes

यह ब्रांड कान्स में वार्षिक आधिकारिक उत्सव पार्टनर रहा है और इस साल कान्स फिल्म समारोह में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लिए ब्रांड ने कंगाना चुना।

कंगना को इंडिया पेविलयन में एक बातचीत सत्र में भी आमंत्रित किया गया।

बता दें कि 71 वें वार्षिक Cannes Film Festival का आयोजन 8 से 19 मई 2018 तक किया जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल