1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. देखिए जिम से लेकर हाउस पार्टी तक करीना कपूर के हॉट एंड ग्लैमरस लुक

देखिए जिम से लेकर हाउस पार्टी तक करीना कपूर के हॉट एंड ग्लैमरस लुक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 23, 2018 09:29 am IST,  Updated : Oct 23, 2018 09:57 am IST

एक्ट्रेस करीना कपूर(Kareena Kapoor) बॉलीवुड(Bollywood) की सबसे हॉट मम्मी में से एक है। करीना की स्टाइल से लेकर ड्रेसिंग सेंस तक सभी काबिले तारिफ है।

करीना कपूर - India TV Hindi
करीना कपूर 

नई दिल्ली: एक्ट्रेस करीना कपूर(Kareena Kapoor) बॉलीवुड(Bollywood) की सबसे हॉट मम्मी में से एक है। करीना की स्टाइल से लेकर ड्रेसिंग सेंस तक सभी काबिले तारिफ है। बढ़ते उम्र के साथ करीना काफी हॉट एंड ग्लैमरस नजर आती हैं। आप किसी पार्टी, फंक्शन, अवार्ड शो, शादी या जिम जाते देख लें करीना एक अलग ही अवतार में नजर आती हैं। बता दें कि करीना कपूर खान(kareena kapoor) सोशल मीडिया पर वेरीफाइड रूप से नहीं है लेकिन उनकी टीम की वजह से हमें करीना कपूर खान की अच्छी और लेटेस्ट फोटो मिल जाती है। करीना को आए दिन अलग-अलग ट्रेंडी जींस में देख सकते हैं। कभी करीना कपूर को ट्रेंडी जिंस में तो कभी वन पीस, तो कभी हॉट ड्रेस में जिसमें भी देखो करीना बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। तो चलिए आज आपको करीना की सबसे बेहतरीन फोटो दिखाते हैं।

करीना और अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म गूड न्यूज में साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'बेवफा' और 'ऐतराज' में भी आ चुके हैं।

करीना करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे दिखाई देंगे।(PHOTOS: सोनम कपूर के इसी स्टाईलिश अंदाज को देखकर उन्हें कहा जाता है फैशन दीवा)

फिल्म गुडन्यूज में अक्षय करीना के पति का रोल निभाएंगे। बेटे तैमूर के जन्म के बाद करीना की यह दूसरी मूवी है। यह फिल्म करण जौहर के बैनर तले बनेगी।

(PHOTOS: ऑफ व्हाइट पैंटसूट में नजर आईं सोनम कपूर, फोटो देखकर आप भी कहेंगे WOW)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल