1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कोच्चि में करीना कपूर ने पहना रेड हॉट लहंगा, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

कोच्चि में करीना कपूर ने पहना रेड हॉट लहंगा, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2019 08:50 am IST,  Updated : Mar 03, 2019 08:57 am IST

करीना कपूर की खूबसूरती के बारे में जितना बोला जाए कम है। करीना कपूर की ड्रेसिंग सेंस से लेकर स्टाइलिंग सेंस सभी उन्हें दूसरी एक्ट्रेसस से अलग करता है।

करीना कपूर- India TV Hindi
करीना कपूर

नई दिल्ली: करीना कपूर की खूबसूरती के बारे में जितना बोला जाए कम है। करीना कपूर की ड्रेसिंग सेंस से लेकर स्टाइलिंग सेंस सभी उन्हें दूसरी एक्ट्रेसस से अलग करता है। करीना कपूर खान किसी भी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आती है। जब कि ऐसा कहना है कि करीना सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर नहीं होने के बावजूद वह आए दिन सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। करीना की ये फोटो कोच्चि के किसी फंक्शन के दौरान की है। जिसमें आप देख सकते हैं कि करीना ने रेड कलर का लहंगा पहना है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

बता दें कि इन दिनों अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टारर 'गुड न्यूज़' की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है। फिल्म के शूट से कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। शनिवार को अक्षय, करीना और दिलजीत ने मुंबई के गुरुद्वारे में शूटिंग की। फिल्म सेरोगेसी पर बन रही है।

तस्वीरों में करीना का बेबी बंप नज़र आ रहा है। कुछ दिनों पहले सेट से करीना की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा था। फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट और करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह राज की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल