1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शिमरी गाउन में अवॉर्ड शो अटेंड करने पहुंची करीना कपूर, देखिए बेबो का हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें

शिमरी गाउन में अवॉर्ड शो अटेंड करने पहुंची करीना कपूर, देखिए बेबो का हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 17, 2019 10:40 am IST,  Updated : Mar 17, 2019 10:40 am IST

रीना कपूर की खूबसूरती के बारे में जितना बोला जाए कम है। करीना कपूर की ड्रेसिंग सेंस से लेकर स्टाइलिंग सेंस सभी उन्हें दूसरी एक्ट्रेसस से अलग करता है। करीना कपूर खान किसी भी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आती है। 

करीना कपूर खान- India TV Hindi
करीना कपूर खान

करीना कपूर की खूबसूरती के बारे में जितना बोला जाए कम है। करीना कपूर की ड्रेसिंग सेंस से लेकर स्टाइलिंग सेंस सभी उन्हें दूसरी एक्ट्रेसस से अलग करता है। करीना कपूर खान किसी भी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आती है। जब कि ऐसा कहना है कि करीना सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर नहीं होने के बावजूद वह आए दिन सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पिछली रात एक अवार्ड फंक्शन के दौरान अपना हॉट और ग्लैमरस अवतार दिखाकर फैन्स को घायल कर दिया। करीना अक्सर अपने जबरदस्त स्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं। बात उनके जिम लुक की करें या फिर पार्टी लुक की करीना हर लुक में बेस्ट नजर आती हैं।

करीना अपने हर लुक को बहुत ही ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। ऐसा ही उनके इस लेटेस्ट लुक में भी देखने को मिला। अपने इस लुक के लिए उन्होंने शिमरी डार्क पर्पल कलर का वन शोल्डर गाउन पहन रखा था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी से खुद के लुक को कम्प्लीट किया।

अवॉर्ड शो के बाद घर जाते वक्त बेबो की ये तस्वीरें मीडिया के कैमरों में कैद हो गईं। करीना इस खूबसूरत ड्रेस में गॉर्जियस नजर आ रही थीं। उन्होंने न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को खुला किया हुआ था।

करीना ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों को सेलिब्रिटीज की फीलिंग्स की जरा भी परवाह नहीं होती। हर इंसान की अपनी फीलिंग्स होती हैं लेकिन कभी दूसरे की फीलिंग्स का मजा नहीं बनाना चाहिए। 

करीना इन दिनों "गुड न्यूज' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वो करन जौहर की अगली फिल्म 'तख्त' में काम शुरू करेंगी।  'तख्त'  में उनके साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल