नई दिल्ली: इन दिनों करीना कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' काफी सुर्खियों में है। इतना ही नहीं वह जल्दी ही एक दूसरी फिल्म में भी नजर आ सकती है। जिसमें 29 साल के कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए करीना कपूर को करण जौहर ने साइन किया है।
Related Stories
करीना की फिल्म सुर्खियों में रहने के साथ-साथ उनका एक वीडियों काफी वायरल हो रहा है। जिसमें मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप कर रहे है। वह अपनी आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग के गाना 'भांगड़ा दीसजदा' के लिए तैयार हो रही हैं।
इस वीडियो को अभी कर 2 लाख से ज्यादा लोगों देख लिया है। आपको बता दें कि करीना कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को सिनेमा घरों में आने वाली है। इस फिल्म में करीना के साथ-साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया है।