1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करीना कपूर डांस इंडिया डांस के सेट पर थाई हाई स्लिट गाउन में बोल्ड अंदाज में आईं नज़र,देखें ग्लैमरस तस्वीरें

करीना कपूर डांस इंडिया डांस के सेट पर थाई हाई स्लिट गाउन में बोल्ड अंदाज में आईं नज़र,देखें ग्लैमरस तस्वीरें

 Written By: Shivani Singh
 Published : Jun 21, 2019 10:43 am IST,  Updated : Jun 21, 2019 10:43 am IST

डांस इंडिया डांस के सेट में करीना कपूर काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। देखें वायरल तस्वीरें।

Kareena kapoor- India TV Hindi
Kareena kapoor Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर हाल में ही पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ लंदन में हॉलीडे एंजॉय करके वापस लौटी है। आते ही वह अपने काम में बिजी हो गई। जहां एक ओर करीना कपूर इन दिनों फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। वहीं दूसरी ओर रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में बतौर जज के रुप में नजर आ रही हैं। जहां की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें करीना काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

करीना बेहद बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं। करीना के लुक की बात करें तो उन्होंने  ग्रीन कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहने दिख रही हैं, इसके साथ करीना ने क्रिस्टल डिटेलिंग वाली ब्लैस हील्स पहनीं।

अपने इस लुक के साथ करीना ने मिडिल पार्टिंग के साथ पीछे की तरफ बन बनाया। इसके साथ करीना ने न्यूड मेकअप किया और बोल्ड आई मेकअप किया। करीना के इस लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

करीना कपूर का ये खूबसूरत गाउन Tadashi Shoji के द्वारा डिजाइन किया गया है।

Tadashi Shoji
Tadashi Shoji

अगर आपको भी यह ड्रेस पसंद आ रही है और आपका भी खरीदने का मूड है तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको $468.00 USD यानी करीब 32 हजार 600 रुपए खर्च करने होगे।

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी, करीना इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इसके अलावा करीना फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगी, फिल्म में उनके साथ एक्टर इरफान खान नजर आएंगे। यह साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल होगी। इसके साथ ही करीना तख्त में भी नजर आएंगी

ये भी पढ़ें-

दीपिका पादुकोण की ग्रीन रेट्रो लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल, फैंस बोले- प्रियंका को दे रही हैं टक्कर

हिना खान का लेेटेस्ट फोटोशूट में दिखा ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें देखकर फैंस बोले-Killer

सारा अली खान के लेटेस्ट फोटोशूट में उनकी खूबसूरती के कायल हुए फैन्स, कर दिया शादी के लिए प्रपोज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल