1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पिता बोनी कपूर और बहन शनाया के साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आईं खुशी कपूर, बाली में एक शादी में दिखा ट्रेडिशनल अवतार

पिता बोनी कपूर और बहन शनाया के साथ खूबसूरत अंदाज में नजर आईं खुशी कपूर, बाली में एक शादी में दिखा ट्रेडिशनल अवतार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 16, 2019 10:11 am IST,  Updated : Aug 16, 2019 10:24 am IST

इन दिनों खुशी कपूर अपने पिता बोनी और संजय कपूर की फैमिली के साथ एक फैमिली फ्रेंड की शादी में बाली गई हुई है। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

khushi kapoor, shanaya kappor, boney kapoor- India TV Hindi
khushi kapoor

इन दिनों खुशी कपूर(Khsuhi kapoor) अपने पिता बोनी (Boney kapoor) और संजय कपूर (Sanjay kapoor) अपनी फैमिली के साथ एक फैमिली फ्रेंड की शादी में बाली गई हुई है। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

दरअसल, श्रीदेवी (sridevi) की बेस्टफ्रेंड राखी पंजाबी(Rakhi Panjabi) के बेटे अमृत पंजाबी की शादी बाली से हो रही है। जिसे अंटेड करने के लिए खुशी,  बोनी, संजय कपूर अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचे।

खुशी कपूर संगीत फंक्शन में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

खुशी कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ खूबसूरत पिंक और ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ था। यह लहंगा JADE by Monica and Karishma से था।

अजय देवगन-काजोल की बेटी नीसा दोस्तों के साथ हुई स्पॉट, इस मिनी ड्रेस की कीमत इतनी

इस लुक के साथ खुशी ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हैवी ईयररिंग्स के साथ बालों को ओपन किया हुआ है। वह इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

नव्या नवेली के जन्म से 4 दिन पहले श्वेता बच्चन ने मां के साथ कराया था फोटोशूट, अब सालों बाद बेटी ने दिया ये रिएक्शन

वहीं उनकी चचेरी बहन शनाया कपूर भी ब्लू के लहंगा-चुनरी में स्टाइलिश नजर आईं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर के शीर लहंगा पहना था। जिसके साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ डायमंड ईयररिंग्स पहनी थी। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

वहीं बोनी कपूर क्रीम कलर के कुर्ते पायजामा के साथ ग्रीन कलर की कोटी पहनी हुईथी।

इस शादी में जाह्नवी कपूर शामिल नहीं हुई है। वह मुंबई में ही है। अधिकतर वह जिम के बाहर जिमवियर पहन कर स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल