1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. तो ये है ख़ूबसूरत ईरानी महिलाओं के हुस्न का राज़...

तो ये है ख़ूबसूरत ईरानी महिलाओं के हुस्न का राज़...

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2016 11:02 am IST,  Updated : May 25, 2016 02:40 pm IST

महिलाओं का सुंदरता का अपना ही एक मुकाम है। उनकी खूबसूरती केवल मेकअप से नहीं बल्कि नानी-दादी के स्किन संबधी कई उपायों से है जो कि आज भी इस्तेमाल किए जाते है। अगर आप भी चाहती है कि इन्हीं की तरह खूबसूरत दिखें तो अपनाएं ये टिप्स।

claudia lynx
claudia lynx

ऐसे पाएं खूबसूरत बाल
पर्शियन महिलाएं अपने बालों की भी नेचुरल तरीके से केयर करती है। अगर बालों में डैंड्रफ, दो मुंहे या फिर बालों को मज़बूत और लंबे घने बनाने के लिए सेडर पाउडर जिसे लोट्स पाउडर भी कहा जाता है जोकि जिजयफुस(zizyphus) के पौधे से बनता है। इसका इस्तेमाल शैंपू और कंडीशनर के रूप में किया जाता है। इसे लगाने के लिए इसे अपने बालों और जड़ो में मसाज करे और एक घंटे ऐसे लगे रहने के बाद साफ पानी से धो लें।

पर्शियन महिलाएं इसके अलावा अपने बालों को हेल्दी और घना रखने के लिए मेहंदी का भी इस्तेमाल करती है। इसके लिए वह मेंहदी में अंडा, नारियल का तेल और पानी मिलाएं। इसके बाद इसे ऐसे ही थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे अपने बालों में ठीक ढंग से लगाएं और कुछ घंटों तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें। इससे आपके बाल शाइनी होते हैं और उनका टेक्सचर भी बेहतर होता है।

अगली स्लाइड में पढ़े घरेलू उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल