1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अगर सोने से पहले लगाती है क्रीम, तो जरुर ध्यान रखें ये बातें

अगर सोने से पहले लगाती है क्रीम, तो जरुर ध्यान रखें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 10, 2017 01:10 pm IST,  Updated : Feb 10, 2017 01:10 pm IST

अगर आपको भी नहीं समझ आता है कि किस तरह की क्रीम, मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें। जिससे कि आपकी स्किन ग्लो करे साथ ही स्किन संबंधी किसी भी तरह की प्राब्लम न हो। इसके लिए ध्यान रखें ये टिप्स। जानिए...

night cream
night cream

  • क्रीम ऐसी होनी चाहिए जो त्वचा में गहराई से समा जाए। ऐसी क्रीम न लगाएं जो त्वचा पर तैलीय रूप में साफ नजर आए और सही से अवशोषित न हो सके।
  • त्वचा के प्रकार जैसे तैलीय, रूखी या सामान्य के अनुसार ही क्रीम चुनें। त्वचा को सूट करने वाली बढ़िया मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • सिंथेटकि खूशबू या रंगों वाली क्रीम न लगाएं क्योंकि इससे आपकी त्वचा में खुजली और जलन हो सकती है। अच्छी नाइट क्रीम में पैराबेंस आदि केमिकल नहीं होना चाहिए। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो अल्कोहल युक्त क्रीम न लगाएं, क्योंकि इससे एक्जीमा, रूखापन जैसी समस्या हो सकती है।
  • नाइट क्रीम त्वचा को पोषण देने और त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करने के लिए इस्तेमाल में लाए जाते हैं, इसलिए इसे सनस्क्रीन और एसपीएफ रहित होना चाहिए।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल