1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 1 उपाय और ब्लैक हैड्स को कहें बाय-बाय

1 उपाय और ब्लैक हैड्स को कहें बाय-बाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2016 11:49 am IST,  Updated : May 27, 2016 12:06 pm IST

अगर आपके भी ब्लैक हैड्स है तो आप इस उपाय से थोड़ी देर में ही इस समस्या से निजात पा सकते है। साथ ही आपकी स्किन भी निखर आएगी। जानिए

vaseline
vaseline

ऐसें पाएं ब्लैक हैड्स से निजात

इसके लिए आपको चाहिए एक साफ प्लास्टिक, दो छोटे तौलिया, टीशू और वैसलीन या कोई मॉश्चराइजर।

इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन के बंद पडे रोमछिद्र भी खुल जाएगे। साथ ही जमी हुई गंदगी गर्म होकर बाहर निकल आएगी। इसके लिए प्रभावित जगह पर वैसलीन की एक मोटी परत लगाएं। यह स्किन में गर्म होकर अच्छी तरह से काम करेगी।

इसके बाद इस उस जगह को प्लास्टिक से ढक दें। इसके बाद दोनो तौलियों  को गर्म पानी में डालकर हल्के से निचोड़ कर इसे प्लास्टिक हटाकर रख लें। इन्हें कम से कम 5 मिनट तक ऐसे ही रखें रहे। जिससे कि वह जगह ज्यादा देर गर्म रहें और पोर्स और ब्लैकहैड्स सॉफ्ट हो जाएं।

अब तौलिया को हटाकर टीशू लें और अपनी अंगुली में ठीक ढंग से फसा करा हल्के से ब्लैक हैट्स में रगड़े। जिससे कि वह और पोर्स हट जाएं। इसके बाद इसमें कोई क्रीम लगा लें। जिसमें AHAs and BHAs एसिड मिला हो। जो कि सीधे पोर्स को साफ रखता है। साथ ही ब्लैक हैड्स से भी निजात मिल जाएगा।

ये भी पढ़े-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल