1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करने जा रहें है यात्रा तो आभूषणों को यूं करें पैक

करने जा रहें है यात्रा तो आभूषणों को यूं करें पैक

 Written By: IANS
 Published : Jun 26, 2017 10:51 am IST,  Updated : Jun 26, 2017 12:27 pm IST

लेकिन अब डिस्पोजेबल पाउच और बटन कम समय में आपको आभूषणों की सुरक्षित पैकिंग करने में मददगार साबित हो सकते हैं। ज्यूलरी ब्रांड्स एनटाइस की क्रिएटिव डायरेक्टर मंजू कोठारी ...

packing tips
- India TV Hindi
packing tips

नई दिल्ली: जहां एक ओर यात्रा करना, घूमना-फिरना मजेदार होता है तो वहीं दूसरी ओर अपने कपड़ो और आभूषणों की पैकिंग करना आपके लिए एक मुश्किल चुनौती की तरह मालूम पड़ सकता है। लेकिन अब डिस्पोजेबल पाउच और बटन कम समय में आपको आभूषणों की सुरक्षित पैकिंग करने में मददगार साबित हो सकते हैं। ज्यूलरी ब्रांड्स एनटाइस की क्रिएटिव डायरेक्टर मंजू कोठारी और मिनावाला के क्रिएटिव डायरेक्टर शहजाद जावेरी ने यात्रा के दौरान आभूषणों की सुरक्षित पैकिगं के संबंध में ये सुझाव दिए हैं :

* प्लास्टिक के डिस्पोजेबल पाउच कान के आभूषण (ईयर रिंग) रखने के काम में आ सकते हैं। प्लास्टिक पाउच में लपेटकर उन्हें यात्रा के दौरान आसानी से ले जाया जा सकता है।

* छोटे ईयर रिंग्स को बटन में हैंग किया जा सकता है और फिर इन्हें छोटे बॉक्स या पाउच में रख लें।

* गले के हार या चेन को टूटने या मुड़ने से बचाने के लिए आप इन्हें स्ट्रॉ के बीच रख सकती हैं, इससे ये सुरक्षित रहेंगे।

* आप चाहें तो मुलायम बेबी टॉवेल में भी सुरक्षित रूप से आभूषणों को लपेटकर रख सकती हैं और तौलिए के आखिरी सिरे को बालों के बैंड से बांध लें।

* छोटे आभूषणों जैसे ईयररिंग और पेंडेन्ट को रखने के लिए आप टिन कंटेनर के बीच में कॉटन बॉल्स रखकर उसके ऊपर इन आभूषणों को रख सकती हैं, इससे ये सुरक्षित रहेंगे।

* आप जुराब में भी आभूषण पैक कर ट्रैवेल बैग में रख सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल