1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. महिलाओं के बालों से जानें उनका हर राज़

महिलाओं के बालों से जानें उनका हर राज़

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2019 11:57 am IST,  Updated : Jan 16, 2019 11:57 am IST

महिलाओं के बालों में छिपे होते हैं अनके स्वभाव से जुड़े सारे राज़

long hairs- India TV Hindi
महिला के बालों का  टैक्सचर बताता है उसका स्वभाव

पुरूषों के लिए महिलाओं को जानना बहुत मुश्किल होता है। पुरूष किसी भी महिला के स्वभाव का आसानी से पता नहीं लगा पाते। लेकिन आज हम उन्हें एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे वो हर महिला के स्वभाव का तुरंत पता लगा लेंगे। क्या आप जानते हैं? बालों की लंबाई और टैक्सचर आदि देखकर आप हर महिला के व्यक्तित्व का पता लगा सकते हैं। जी हां, महिलाओं के बालों मे उनकी पहचान और उनके सारे राज़ छिपे होते हैं।

लंबे और सीधे बाल- लंबे व सीधे बालों वाली महिलाओं को अपने घर से बहुत प्यार होता है। इसके साथ ही वह अपनी गृहस्थी बहुत अच्छी तरह चलाती हैं। ऐसी महिलाएं पैसों का सही उपयोग करती हैं।लंबे बालों वाली महिलाएं पुरूषों को ज्यादा पसंद आती है। 

घुंघराले बाल - घुंघराले बालों वाली महिलाएं बहुत ख़ुशनसीब होती है। इन्हें जीवन में सारे सुख मिलते हैं। ये महिलाएं वर्तमान में जीती हैं। इसके साथ ही इनमें कुछ न कुछ करने की कला होती हैं। इनके अच्छे भाग्य के कारण इनसे जुड़े लोगों को भी काफी लाभ होता है। घुंघराले बालों वाली महिलाएं काफी साहसी होती हैं।

छोटे बाल - छोटे बाल वाली महिलाएं केवल अपने बारे में सोचती हैं। ये स्वभाव से काफी मुंहफट होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने करियर को लेकर काफी सीरियस होती हैं और मंजिल हासिल करने के लिए काफी मेहनत भी करती हैं। हर व्यक्ति के प्रति इनका नज़रिया बहुत जल्दी बदलता है, इसलिए इनकी दोस्ती बहुत कम लोगों से होती है। ऐसी महिलाएं स्वभाव से काफी गुस्से वाली होती हैं।

पतले बाल -  कम बालों वाली महिलाओं में आत्मविश्वास की काफी कमी होती है। ये महिलाएं सिर्फ अपने तक सीमित रहती हैं। इसके साथ ही ये प्यार और मोहब्बत में ज्यादा यकीन नहीं करती। इस तरह की महिलाएं ज़्यादातर अंधविश्‍वास को मानती हैं। पतले बाल वाली महिलाओं में साहस की बहुत कमी होती है।  

पैरों को साफ और कोमल बनाने में मदद आएगा यह तरीका

जाह्नवी कपूर और अमीषा पटेल एक जैसे बैग के साथ हुई स्पॉट, इस बैग की कीमत 1 लाख से भी ज्यादा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल