1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Gucci ने बनाया एक ऐसा स्विमसूट जिसे पहन नहीं कर सकते स्विमिंग, कीमत 27 हजार रुपए

Gucci ने बनाया एक ऐसा स्विमसूट जिसे पहन नहीं कर सकते स्विमिंग, कीमत 27 हजार रुपए

 Edited By: Shivani Singh
 Published : Sep 27, 2018 02:00 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 02:00 pm IST

Gucci ने इस बार ये अपने एक स्विमसूट के कारण काफी सुर्खियों में है। जी हां एक ऐसा स्विमसूट जिसे आप पहनकर स्विमिंग नहीं कर सकते है। जानिए आखिर क्यों।

Gucci Swimsuit- India TV Hindi
Gucci Swimsuit Image Source : GUCCI

नई दिल्ली: इटली का Gucci ब्रांड के बारें में तो आप अच्छी तरह से ही जानते है। जी हां जिसे करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा हमेशा स्पॉट हो जाती है। जिसकी एक सिंपल शर्ट की कीमत भी 50 हजार के ऊपर होती है। लेकिन इस बार ये अपने एक स्विमसूट के कारण काफी सुर्खियों में है। जी हां एक ऐसा स्विमसूट जिसे आप पहनकर स्विमिंग नहीं कर सकते है। जानिए आखिर क्यों।

Gucci के इस स्विमसूट की कीमत

आपको बता दें कि Gucci ब्रांड ने एक स्पेशल स्विमिंग सूट तैयार किया है। जिसकी कीमत € 320 यानी की करीब 27 हजार 240 रुपए है। लेकिन यह स्विमिंग के लिए नहीं बनी है। (एयरपोर्ट पर अजीब जूते पहनकर स्पॉट हुई जाह्नवी कपूर, लोगों ने ट्रोल करते हुए कहा भद्दी पसंद )

Gucci Swimsuit
Gucci Swimsuit

ऐसे फैब्रिक से बना है ये स्विमसूट
आपको बता दें कि ये वनपीस स्विमसूट 80 प्रतिशत नायलॉन और 20 प्रतिशत अलास्टिन से बना है। जो कि क्लोरीन के साथ सही नहीं है। जो कि रिएक्शन कर सकता है।  जब आप खरीदने के लिए इस स्विमसूट में जाएंगे तो वहां साफ तौर पर लिखा है कि इसे आप पानी में पहनकर न जाएं। (देवानंद को काले कोट पहनने पर लगा दिया गया था कोर्ट ने बैन, आखिर ये स्टाइल क्यों बना था जानलेवा)

Gucci Swimsuit
Gucci Swimsuit

ऐसे कर सकते है स्विमसूट को कैरी
आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि जिस फैब्रिक से यह बना है। वह क्लोरीन के संपर्क में नहीं आ सकता है। इसलिए आप इसे जींस या फिर स्कर्ट के साथ कैरी कर सकते है।

हो चुका है Out Of Stock
आपको इस बात की हैरानी होगी कि Gucci की वेबसाइट में ये स्विमसूट आउट ऑफ स्टॉक हो चुका है। यानी कि इटली के लोगों को काफी पसंद आ रही है।

twitter
twitter

सोशल मीडिया में उड़ रहा मजाक
Gucci के इस स्विमसूट का ट्विटर पर काफी मजाक उड़ रहा है। यीजर्स का कहना है कि जब हम स्विम करते हुए इसे पहन नहीं सकते तो इसका नाम यह क्यों रखा किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल