1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फ्लोरल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं माधुरी दीक्षित, देखें Stunning तस्वीरें

फ्लोरल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं माधुरी दीक्षित, देखें Stunning तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2021 12:46 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 12:46 pm IST

माधुरी अपने ट्रेडिशनल अवतार से हर किसी को अपना फैन बना रही हैं। इस सीजन में एक्ट्रेस अपने समर लुक्स में बेस्ट कलर के आउटफिट्स पहने हुए नजर आईं।

फ्लोरल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं माधुरी दीक्षित, देखें Stunning तस्वीरें- India TV Hindi
फ्लोरल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं माधुरी दीक्षित, देखें Stunning तस्वीरें Image Source : INSTAGRAN/STYLEBYAMI

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ हर एक पल की तस्वीर और वीडियो शेयर करने में पीछे नहीं हटती है। वहीं दूसरी ओर अपनी खूबसूरत लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस डांस दीवाने 3 में बतौर जज नजर आ रही हैं। जिसमें माधुरी अपने ट्रेडिशनल अवतार से हर किसी को अपना फैन बना रही हैं। इस सीजन में एक्ट्रेस अपने समर लुक्स में बेस्ट कलर के आउटफिट्स पहने हुए नजर आईं। 

माधुरी दीक्षित के लुक की बात करें तो उन्होंने तोरानी कलेक्शन से स्काई ब्लू कलर का फ्लोवर लहंगा कैरी किए हुए नजर आई। जिसमें हैवी एंब्राइड्री वर्क भी किया हुया है। इस लुक को शीर दुपट्टा के साथ पूरा किया।  

गर्मियों में इन 3 स्टेप से रखें स्किन का ख्याल, कुछ दी दिनों में पाएं बेदाग और निखरी त्वचा

इस खूबसूरत लुक के साथ एक्ट्रेस ने खूबसूरत नेकलेस, सिल्वर बेंगल और अंगूठी के साथ मैचिंग ईयररिंग्स पहनी।

 
माधुरी दीक्षित ने इस लुक के साथ गोल्ड शिमरी मेकप, लाइट आईलाइनर के साथ मस्कारा और ग्लोसी लिपस्टिक लगाई। वहीं हेयरस्टाइल में मेसी मोनीटेल बनाए हुए नजर आईं। 

Hair Care Tips: बालों को हेल्दी बनाने के लिए सरसो तेल से करें मसाज, जानें 3 बड़े फायदे

 माधुरी दीक्षित के इस खूबसूरत लहंगे की बात करें तो यह भारतीय ब्रांड तोरानी के कलेक्शन से है। जिसकी कीमत  करीब 72 हजार रूपए है। 

माधुरी के वर्कफ्रंट की बात करे तो इस डांस दीवाने 3 में बतौर जज नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह साल 2019 में आई फिल्म 'कलंक' में नजर आ चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल