1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मलाइका अरोड़ा शिमरी लहंगे में नजर आईं बेहद खूबसूरत, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

मलाइका अरोड़ा शिमरी लहंगे में नजर आईं बेहद खूबसूरत, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 17, 2020 11:18 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 11:18 pm IST

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

मलाइका अरोड़ा शिमरी लहंगे में नजर आईं बेहद खूबसूरत, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा शिमरी लहंगे में नजर आईं बेहद खूबसूरत, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल Image Source : INSTAGRAM/MALAIKAARORA

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाने वाली मलाइका सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह अधिकतर योगाभ्यास, ब्यूटी टिप्स के साथ-साथ अपने लुक्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने अपने लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

मलाइका अरोड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ग्रे कलर का शिमरी लहंगा पहना है। 

चावल के आटे के इस पैक से पाएं बेदाग निखरा हुआ चेहरा, जानिए लगाने का तरीका

मलाइका ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को सेंटर पार्ट करते हुए ओपन किया हुआ है। जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही हैं। 

इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने ज्वैलरी में सिर्फ मांग टीका कैरी किया। मलाइका का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। 

इससे पहले भी मलाइका अरोड़ा अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल