1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Met Gala 2018: प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस की सिर्फ इंब्रॉयडरी करने में लगे थे 250 घंटे, सोशल मीडिया में लगा रही हैं ये तस्वीरें आग

Met Gala 2018: प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस की सिर्फ इंब्रॉयडरी करने में लगे थे 250 घंटे, सोशल मीडिया में लगा रही हैं ये तस्वीरें आग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 08, 2018 08:42 am IST,  Updated : May 08, 2018 10:51 am IST

Met Gala 2018: इस साल सभी को मेट गाला के रेड कार्पेट में प्रियंका चोपड़ा का ही इंतजार था। जब ये क्वीन रेड कार्पेट में उतरी तो शायद इससे ज्यादा बेहतरीन और खूबसूरत कभी नहीं दिखी। देखें तस्वीरें..

Priyanka Chopra met gala 2018- India TV Hindi
Priyanka Chopra

नई दिल्ली: इस साल सभी को मेट गाला के रेड कार्पेट में प्रियंका चोपड़ा का ही इंतजार था। जब ये क्वीन रेड कार्पेट में उतरी तो शायद इससे ज्यादा बेहतरीन और खूबसूरत कभी नहीं दिखी।

प्रियंका चोपड़ा ने इस शाम को वेलवेट गाउन के साथ हाथ से बनी हुई गोल्डन हुड भी थी। जिसे अमेरिकन डिजायनर Ralph Lauren ने डिजायन किया था।

प्रियंका की ये ड्रेस Jesus से प्रेरित है। इस ड्रेस में क्राउन और क्रॉसेस लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि मेट गाला की थीम Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination थी। जिसके लिए प्रियंका ने अमेरिकी डिजायनर को चुना।  

अमेरिकी डिजायनर Ralph Lauren ने अपने ऑफिशियल पेज में इस ड्रेस के बारें में बताया। उन्होंने लिखा, 'यह गोल्डन हुड हाथ से बना हुआ है। इसके साथ ही इसमें Swarovski crystals और गोल्ड की मोतिया का यूज किया गया है। जिसे बनाने में 250 घंटे लगे है।'  

प्रियंका ने गाउन के कलर के लिपस्टिक से अपना ये लुक कंप्लीट किया और बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने हाथों में मैचिंग की रिंग्स भी पहनी हुई थी।

वहीं सोशल मीडिया में प्रियंका चोपड़ा के रुप की काफी तारीफ हो रही है। कई लोगों ने इसे सबसे अच्छा कहा। साथ ही कहा कि इसके बारें में बोलने के लिए कोई शब्द नहीं है।

वहीं एक यूजर ने लिखा- अच्छा बात है, ये प्रियंका का चौका देने वाला रुप है।

एक यूजर ने लिखा- ओ मॉय गॉड वह कितनी सुंदर है

{img-69566}

आपको बता दें कि पिछले साल मेटा गाला 2018 में प्रियंका चोपड़ा से जो ड्रेस पहनी थी। उसके कारण वह काफी ट्रोल हुई थी। उन्हें चाय से तुलना की गई थी। लेकिन इस बार का अवतार हर चील भुला देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल