1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Fashion में हैं ये सिल्वर एंटीक नोज पिन, अनुष्का, प्रियंका, शिल्पा से लेकर विद्या तक ने फॉलो किया ये स्टाइल

Fashion में हैं ये सिल्वर एंटीक नोज पिन, अनुष्का, प्रियंका, शिल्पा से लेकर विद्या तक ने फॉलो किया ये स्टाइल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 28, 2018 03:47 pm IST,  Updated : Feb 28, 2018 03:47 pm IST

आपने अक्सर देखा होगा कि बॉलीवुड में फैशन अक्सर रिपीट होती रहती हैं। जी हां अक्सर जो 80s और 90s की हीरोइनें जो स्टाइल करती थी आज की फिल्म में भी वह स्टाइल देखने को मिल जाता है।

priyanka and anushka file photo- India TV Hindi
priyanka chopra file photo

नई दिल्ली: आपने अक्सर देखा होगा कि बॉलीवुड में फैशन अक्सर रिपीट होती रहती हैं। जी हां अक्सर जो 80s और 90s की हीरोइनें जो स्टाइल करती थी आज की फिल्म में भी वह स्टाइल देखने को मिल जाता है। कहते हैं पुराना फैशन वापस लौटकर जरूर आता। फिर चाहे वो कपड़े हों या ज्वैलरी या फिर कुछ और...पुराने फैशन का जलवा आज भी बरकरार है।

Related Stories

एंटीक सिल्वर कलर की ये नोजपिन इन दिनों युवाओं को खूब पसंद आ रही है। दरअसल, आमिर अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' में इस एंटीक सिल्वर नोज पिन के साथ नजर आ रहे हैं। आमिर का ये लुक वायरल होने के बाद लड़कियों में इसकी डिमांड बढ़ गई है। आमिर ही नहीं शिल्पा शेट्टी को भी इस एंटीक नोज पिन के साथ टीवी पर देखा गया है। बाजार में इनकी ढेरों वैरायटी मौजूद हैं।

राउंड स्टरलिंग सिल्वर नोज पिन: गोल शेप की ये एंटीक नोजपिन सबसे ज्यादा डिमांड में है। इसी नोज पिन के साथ आमिर का फर्स्ट लुक वायरल हुआ था, तभी से गर्ल्स में इसकी खास डिमांड है। इतना ही नहीं, अभी हाल ही में सुपर डांसर के सेट पर शिल्पा शेट्टी भी इस गोल स्टरलिंग नोजपिन के साथ नजर आईं। बाजार में ये आपको आसानी से मिल जाएगी। वहीं आप इसे ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं। इनकी कीमत 500 रुपये से शुरू हो है।  

पीकॉक वाली नोज पिन: पीकॉक वाली नोज पिन भी लड़कियों को खूब पसंद आप रही है। सिल्वर कलर की ये एंटीक नोजपिन आप नाक छिदे ही पहन सकते हैं। इन्हें खरीदने के लिए आपको स्पेशल मार्केट जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप इसे ऑनलाइन भी ऑर्डर कर  सकते हैं। यह आपको 400 रुपये तक की रेंज में मिल जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल