1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पिंपल से है परेशान, तो पुदीने का करें यूं इस्तेमाल

पिंपल से है परेशान, तो पुदीने का करें यूं इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2016 11:24 am IST,  Updated : Jun 08, 2016 11:26 am IST

अगर आप चाहते है कि आपके पिंपल एक दिन में खत्म हो जाए तो इसके लिए पुदीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आमतौर में पुदीने का इस्तेमाल किसी खाना की चीज का प्लेवर बढाने में किय़ा जाता है। लेकिन इसका इस्तेमाल आप पिपंल हटाने में भी कर सकते है। जानिए इसका इ

mint leaves- India TV Hindi
mint leaves

लाइफस्टाइल: आपको कल किसी पार्टी में जाना है और आपके चेहरे में पिंपल हो, तो आपका पूरा मूड खराब हो जाता है। जिसके कारण आप पार्टी में न जाने की सोच लेते हैं। पिपंल होना एक आम समस्या है। यह मुख्य रुप से प्रदूषण, हार्मोनंस के बदलाव आदि के कारण होता है। इसके लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते है। मार्केट से विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने लगते है, लेकिन उनसे इतनी जल्दी आपको फायदा नहीं मिलता है।

ये भी पढ़े-

अगर आप चाहते है कि आपके पिंपल एक दिन में खत्म हो जाए तो इसके लिए पुदीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आमतौर में पुदीने का इस्तेमाल किसी खाना की चीज का प्लेवर बढाने में किय़ा जाता है। लेकिन इसका इस्तेमाल आप पिपंल हटाने में भी कर सकते है। जी हां इसमें ऐसे असरदार गुण पाए जाते है। जिससे केवल पिपंल ही नहीं बल्कि एक्ने  से भी निजात मिल जाता है। साथ ही यह पूरी तरह से नेचुरल भी है।

पुदीने का एंटी-इंफ्लैमटोरी और एंटी-बैक्टिरीयल गुण पाए जाते है। जो कि आपकी स्किन को ही क्लिन करने में मदद करता है, बल्कि यह एक नेचुरल टोन की तरह भी काम करता है।

यह आपकी स्किन से विषाक्त पदार्थों का बाहर निकलता हैं। जो कि पिंपल होने का मुख्य कारण होता है। इसके साथ-साथ रूखी स्किन को ताजगी प्रदान कर हाइड्रेटेड करता है।

पुदीने के रस में सैलिसाइलिक एसिड रहता है जो डेड स्किन सेल्स के निकल जाने में मदद करता है जिससे रोमछिद्र बंद नहीं होते है और पिंपल का आना कम हो जाता है। जानिए इसका किस तरह इस्तेमाल कर आप पिपंल से निजात पा सकते है।

अगली स्लाइड में पढ़ और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल