1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लोकसभा चुनाव से पहले मार्केट में 'मोदी साड़ी' ने मचाया धूम, देखें तस्वीरें

लोकसभा चुनाव से पहले मार्केट में 'मोदी साड़ी' ने मचाया धूम, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2019 08:03 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 08:18 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की बीच कितने फेमस है वह शायद ही बताने की जरूरत है। शादी के कार्ड और टी-शर्ट पर नरेंद्र मोदी दिखने के बाद अब नरेंद्र मोदी डिजाइन की साड़ी भी बाजार में आ गई है।

नरेंद्र मोदी साड़ी- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी साड़ी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की बीच कितने फेमस है वह शायद ही बताने की जरूरत है। शादी के कार्ड और टी-शर्ट पर नरेंद्र मोदी दिखने के बाद अब नरेंद्र मोदी डिजाइन की साड़ी भी बाजार में आ गई है। इस मोदी साड़ी कि बात करें तो इस पर नरेंद्र मोदी का चेहरा बना हुआ है और यह साड़ी मोदी के घर गुजरात में फेमस है।

इस चुनावी सीजन के बीच सड़कों से लेकर बाजार तक हर जगह इसका रंग देखने को मिल रहा है। यहां तक कि फैशन बाजार से लेकर टेक्सटाइल मार्केट भी इससे अछूती नहीं है। आपने आज तक पीएम मोदी की तस्वीर वाली टी शर्ट तो बहुत देखी होंगी, लेकिन अब बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के प्रिंट वाली विशेष साड़ी आई है, जो काफी पसंद की जा रही है।

गुजरात के सूरत शहर एक व्यापारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के प्रिंट वाली इस खास साड़ी को डिजाइन किया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले टेक्सटाइल मार्केट में यह नया ट्रेंड किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

साड़ी बेच रहे दुकानदारों का कहना है कि महिलाओं को यह साड़ी काफी पसंद आ रही है। इन साड़ियों का फैब्रिक काफी अच्छा बताया जा रहा है। इस विशेष साड़ी पर पीएम मोदी की तस्वीर को डिजिटली प्रिंट किया गया है।

फिलहाल इन साड़ियों में तीन अलग-अलग प्रिंट देखने को मिल रहे हैं। इस साड़ी को लेकर महिलाओं के बीच जो क्रेज देखने को मिल रहा है, उसे देखते हुए भविष्य में इसके कई और नए डिजाइन भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

पीएम मोदी के फोटो प्रिंट वाली साड़ी को बेचने वालों ने बताया कि उन्हें इन साड़ी पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में प्रियंका के चेहरे के प्रिंट वाली साड़ी भी मार्केट में आ सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल