1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रेड कलर की रफल साड़ी में गॉर्जियस नजर आईं मौनी रॉय, देखें तस्वीरें

रेड कलर की रफल साड़ी में गॉर्जियस नजर आईं मौनी रॉय, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2020 11:10 am IST,  Updated : Dec 02, 2020 11:10 am IST

मौनी रॉय अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल में उन्होंने रेड कलर की साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं।

रेड कलर की रफल साड़ी में गॉर्जियस नजर आईं मौनी रॉय, देखें तस्वीरें- India TV Hindi
रेड कलर की रफल साड़ी में गॉर्जियस नजर आईं मौनी रॉय, देखें तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/IMOUNIROY

एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। जहां वह लगातार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल में ही मौनी ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं। यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

मौनी रॉय के लेटेस्ट लुक की बात करें तो उन्होंने सान्या गुलाटी के कलेक्शन से रेड कलर की रफल साड़ी पहनी। जिसके साथ उन्होंने टेसल ब्लाउज पहना। इस लुक में मौनी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

कियारा आडवाणी गोल्डन साड़ी में दिखीं स्टनिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ स्मोकी आइज, डार्क रेड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ है।

ज्वैलरी की बात करें मौनी ने खूबसूरत यैलो डायमंड पड़ा हुआ खूबसूरत नेकलेस पहना। मौनी के इस लुक की काफी तारीफ हो रही हैं।

शादी के एलान के साथ ही गौहर खान की मल्टीकलर ड्रेस फैंस का जीत रही दिल, हर तरफ हो रही लुक की चर्चा

मौनी रॉय की इस साड़ी की कीमत

मौनी रॉय की यह खूबसूरत रफल साड़ी काफी वायरल हो रही हैं। इस साड़ी की कीमत की बात करें तो यह 30 हजार रूपए की है।

ठंड के मौसम में नहीं चाहते हैं बेजान, रूखे बाल तो जरूर अपनाएं ये 5 टिप्स

मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्नास्त्र' में नजर आने वाली हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल