1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Engagement Party: ईशा अंबानी- आनंद पीरामल की सगाई इटली में संपन्न, जानिए ईशा की ड्रेस से जुड़ी दिलचस्प बातें

Engagement Party: ईशा अंबानी- आनंद पीरामल की सगाई इटली में संपन्न, जानिए ईशा की ड्रेस से जुड़ी दिलचस्प बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2018 02:11 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 02:26 pm IST

भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई आनंद पीरामल से इटली में संपन्न हो गई

Isha ambani and anand piramal- India TV Hindi
Isha ambani and anand piramal

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई आनंद पीरामल से इटली में संपन्न हो गई। जी हां प्री इंगेजमेंट पार्टी के बाद इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन इटली में किया गया। आपको बता दें कि ईशा और आनंद पीरामल की शगाई की फोटो देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि इस पार्टी की तैयारी बिल्कुल शाही अंदाज में की गई थी। जी हां ईशा अंबानी की सगाई (Isha Ambani Engagement) इटली के लेक कोमो (Lake Como) मे इसका पूरा आयोजन किया गया था।

इस सेरेमनी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने इटली में डेरा जमाया। आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, सोनम कपूर, करण जौहर, जाह्नवी कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारे इंगेजमेंट सेरेमनी के साक्षी बने। सेलिब्रेशन के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें इस रॉयल सेलिब्रेशन का नजारा साफ देखा जा सकता है।

ईशा अंबानी की सगाई पूरी तरह इंग्लिश वेडिंग जैसी लग रही है। ईशा पर बेबी पिंक रंग की गाउन तो आनंद पीरामल शेरवानी पर शेरवानी लुक खूब जचा। पिता मुकेश अंबानी का हाथ थामकर ईशा वेन्यू में पहुंचीं और फिर आनंद उन्हें अपने साथ स्टेज पर ले गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल