1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सत्या पॉल ने 2017 के कलेक्शन के लिए डिजाइनर निदा महमूद को सलाहकार के रुप में नियुक्त किया

सत्या पॉल ने 2017 के कलेक्शन के लिए डिजाइनर निदा महमूद को सलाहकार के रुप में नियुक्त किया

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 16, 2016 05:44 pm IST,  Updated : Dec 16, 2016 05:45 pm IST

दिल्ली: सत्या पॉल ब्रांड के तले क्लब एसपी और सत्या पॉल एक्ससेसरीज ने डिजाइनर निदा महमूद को स्प्रिंग समर 2017 कलेक्शन के लिए डिजाइन सलाहकार नियुक्त किया है।

Nida and satya- India TV Hindi
Nida and satya

नई दिल्ली: सत्या पॉल ब्रांड के तले क्लब एसपी और सत्या पॉल एक्ससेसरीज ने डिजाइनर निदा महमूद को स्प्रिंग समर 2017 कलेक्शन के लिए डिजाइन सलाहकार नियुक्त किया है। अपनी विशिष्ट डिजाइन और अकर्षक रंगों का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए जानी जाने वाली निदा दोनों ब्रांडों को अगामी कैप्सूल कलेक्शन पेश करने संबंधी सुझाव देंगी। कैप्सूल कलेक्शन में जैकेट, पैंट्स, स्कर्ट, कोट आदि कपड़े आते हैं जो हमेशा फैशन में रहते हैं।

ये भी पढ़े-

डिजाइनर ने अपने बयान में कहा, " मैं दोनों ब्रांडो की संवेदनशीलता और किस तरह दोनों खुशी से काम कर रहे हैं, इस बारे में बात करना चाहूंगी। मैं कॉर्पोरेट फैशन घरानों के लिए रचनात्मक कौशल के साथ व्यावसायिक कौशल का संयोजन करने में यकीन रखती हूं, जो वास्तव में प्रभावशाली भागीदारी बना सकते हैं और मैं वास्तव में इस सफर को साथ मिलकर शुरू करने के लिए आशावादी और उत्साहित हूं। "

सत्या पॉल घराने की हालिया पेशकश क्लब एसपी उन आधुनिक भारतीय महिलाओं की परिधानों की जरूरत को पूरा करता है जो मौजूदा ट्रेंड के साथ चलते हुए सहजता के साथ कोई समझौता नहीं करती ।

जेनेसिस समूह के स्वामित्व में सत्या पॉल ब्रांड आती है। इस समूह के सीईओ निखिल मेहरा ने कहा कि निदा कुछ शानदार डिजाइनों के जरिए हमें लोगों तक पहुंचने में मदद करेंगी।

अगले साल फरवरी-मार्च तक नया संग्रह स्टोर्स में आने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल