1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. भूलकर भी मॉइश्चराइज़र खरीदते समय न करें ये गलतियां

भूलकर भी मॉइश्चराइज़र खरीदते समय न करें ये गलतियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 09, 2016 04:34 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 04:35 pm IST

मॉइश्चराइज़र खरीदने से पहले इन चीजों का जरुर ध्यान रखें। जिससे आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जानिए किन बातों का रखे ध्यान...

moisturizer- India TV Hindi
moisturizer

नई दिल्ली: सर्दियों का मौसम हो या फिर गर्मियों का मौसम हो। हर मौसम में मॉइश्चराइज़र की जरुरत पड़ती है। कई लोगों की आदत होती है कि किसी भी नए मॉइश्चराइज़र को इसलिए खरीद लेते है, क्योंकि विज्ञापन में इसे खरीदने के बारें में अच्छी राय मिली थी, लेकिन इस बात से अंजान होते है कि यह उनकी अपने प्रोडक्ट का बेचने का तरीका है। यह आपके ऊपर निर्भऱ होता है कि आप किस तरह का मॉइश्चराइज़र खरीदते है। कई तरह के न होते है जैसे कि कोई ड्राय हो, नॉर्मल या सेंसिटिव, हर स्किन की एक अपनी ज़रूरत होती है।

ये भी पढ़े-

हर किसी की स्किन अलग होती है। उसी के हिसाब से मॉइश्चराइज़र खरीदना चाहिए। यह जरुरी नहीं है कि जो दूसरे को सूट करता हो वो आपको भी सूट कर जाएं। जिसके कारण वह आपको बेस्ट रिजर्ट नहीं देते है। तो फिर देर किस बात की कोई भी मॉइश्चराइज़र खरीदने से पहले इन चीजों का जरुर ध्यान रखें। जिससे आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मॉइश्चराइज़र में मौजूद हो ये चीजे

कभी भी फेस का मॉइश्चराइज़र खरीद रहे हो, तो थोड़ा ध्यान कर खरीदे जैसे कि उसमें कौन-कौन से तत्व मौजूद है। आमतौर में फेस के मॉइश्चराइज़र के लिए उसमें ग्लिसरीन, पेट्रोलियम जैसे बेसिक इंग्रीडिएंट्स होना चाहिए। जिससे आपकी स्किन सॉफ्ट और किसी भी तरह की एलर्जी न हो।

मौसम का रखे ख्याल
हर मौसम के लिए अलग-अलग मॉइश्चराइज़र होते है। जैसे सर्दियों के मौसम में ऐसे मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें। जिसमें ग्रीस और हर फार्मूले हो। इसी तरह गर्मियों में नॉन-ग्रीस और कम फार्मूले वाली मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और कौन सी बातें रखें ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल