1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Photos: ग्रीन साड़ी में करीना का हॉट अवतार, दिवाली पार्टी में लूट ली महफिल

Photos: ग्रीन साड़ी में करीना का हॉट अवतार, दिवाली पार्टी में लूट ली महफिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2018 03:27 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 03:44 pm IST

करीना कपूर को किसी भी ड्रेस में देख लो वह हमेशा हॉट ही लगती हैं। अब करीना कपूर की ये ग्रीन साड़ी वाली फोटो देखने के बाद आप कहेंगे ये किसी कयामत से कम नहीं है।

करीना कपूर खान- India TV Hindi
करीना कपूर खान

नई दिल्ली: करीना कपूर को किसी भी ड्रेस में देख लो वह हमेशा हॉट ही लगती हैं। अब करीना कपूर की ये ग्रीन साड़ी वाली फोटो देखने के बाद आप कहेंगे ये किसी कयामत से कम नहीं है। करीना कपूर के फैन क्लब ने अपने अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है जिसमें करीना ग्रीन कलर की साड़ी, माथे पर सिंदूर, और गले में ग्रीन कलर का हीरे का हार बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। दिवाली पार्टी की आप जितनी भी फोटो देख लो बेबो का अंदाज आपको सबसे जुदा लगेगा। बॉलीवुड की सबसे हॉट मम्मी करीना कपूर जींस-टी शर्ट, सलवार सूट, वन पीस, हो या साड़ी करीना कपूर का अंदाज दूसरी एक्ट्रेस से बिल्कुल अलग है।

दिवाली के मौके पर इस फेस्टिवल के रंग में सराबोर नज़र आए सैफ अली खान और करीना कपूर।

 

तस्वीरें बताती हैं कि करीना ने अपनों संग जमकर मनाई है दिवाली।

करीना और सैफ करिश्मा कपूर के ऑफिस में दिवाली पूजा के लिए पहुंचे थे।

फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारों ने पिछले दिनों दिवाली की पार्टी रखी, जिसमें कई स्टार्स शामिल हुए।

करीना ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की हैं।

करीना ने सिंपल पिस्ता ग्रीन कलर का सलवार कुर्ती पहन रखा था और इस ड्रेस में काफी खूबसूरत दिख रही थीं वह।

इन तस्वीरों में करीना, करिश्मा, अमृता अरोड़ा, सैफ सभी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

करीना ने इंस्टाग्राम पर साड़ी में अपनी कई तस्वीरें दिवाली के मौके पर पोस्ट की है।

पूरी फैमिली करिश्मा के ऑफिस के बाहर कुछ इस अंदाज़ में दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल