1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. युविका चौधरी ने अपने हाथों पर बनवाईं ऐसी डिजाइन, देखते ही आपको आएगी बिग बॉस-9 की याद

युविका चौधरी ने अपने हाथों पर बनवाईं ऐसी डिजाइन, देखते ही आपको आएगी बिग बॉस-9 की याद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2018 04:51 pm IST,  Updated : Oct 11, 2018 04:51 pm IST

इस मेंहदी सेरेमनी में एक चीज बहुत ही खास है। जो कि आपको  3 साल पीछे ले जाएंगी। जी हां युविका चौधरी के हाथों पर लगी मेंहदी आपको बिग बॉस 9 के समय में ले जाएंगी।

Yuvika Mehndi- India TV Hindi
Yuvika Mehndi Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बिग बॉस 9 के सबसे फेमस कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले के फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं। बुधवार को हुए मेहंदी के फंक्शन की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में युविका जहां हरे लहंगे में नजर आ रही हैं, वहीं प्रिंस नरुला सफेद रंग का कुर्ता-पजामा पहने दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस मेंहदी सेरेमनी में एक चीज बहुत ही खास है। जो कि आपको 3 साल पीछे ले जाएंगी। जी हां युविका चौधरी के हाथों पर लगी मेंहदी आपको बिग बॉस 9 के समय में ले जाएंगी।

युविका अपने हाथों पर मेहंदी लगाते समय काफी खुश नजर आ रही हैं। दोनों की हर तस्वीरों पर खुशी  देखीं जा सकती हैं। दोनों ने मेहंदी सेरेमनी में जमकर मस्ती की। (मेहंदी सेरेमनी में इस अंदाज में नजर आईं युविका चौधरी, पहनी इस डिजाइनर की ड्रेस )

युविका के हाथों पर लगी मेंहदी की बात करें तो उन्होंने अपेन हाथ पर ऐसे डिजाइन लगाई। जो कि उन्हें अपने प्यार की शुरुआत को याद दिलाता है।

जी हां बिग बॉस 9 में प्रिंस से जिस तरह अपने घुटनों पर बैठकर युविका को प्रपोज किया था। बिल्कुल वैसे ही युविका के हाथों पर मेहंदी लगी हुई है। इतना ही नहीं जैसे दोनों से बिग बॉस में आउटफिट्स पहने हुए थे। वैसे ही इस मेहंदी डिजाइन में भी दिखाया गया है।  इसके अलावा बिग बॉस में प्रिंस से हार्ट के रुप में पराठा बना हुआ दिया था। वैसे ही इस डिजाइन में बी बना है। 

मेंहदी डिजाइन इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि जिसकी तारीफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। इन दोनों की जोड़ी को देखकर इस बात का अंदाजा हो गया है कि जो कि पर्दे पर इन्होंने किया वह रियल लाइफ में भी उन्होंने कर दिखाया।

बता दें कि प्रिंस और युविका दोनों ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। दोनों ने अपनी सगाई की खबर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी थी। दोनों ने बिग बॉस 9 में एक साथ ही हिस्सा लिया था, और दोनों के प्यार की शुरुआत इसी शो के दौरान हुई थी। इससे पहले प्रिंस रोडीज 13, स्पलिट्सविला 8 में भी नजर आ चुके हैं। वहीं, युविका चौधरी ओम शांति ओम, नॉची एट 40 और एनीमी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दोनों ही दर्शकों के काफी चहेते हैं और उनके फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल